पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान तो पानी में मिलाएं चुटकीभर हींग, मिलेगा तुरंत आराम, होंगे ये भी लाभ

Hing ka pani pine se kya hota hai: पीरियड से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाने से लेकर वेट लॉस तक, रोजाना हींग का पानी पीने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। यहां पढ़ें हींग का पानी कितनी मात्रा में और किस समय पीना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 9, 2025 2:52 PM IST

Hing Water For Period Cramps: लड़कियों को पीरियड्स के दौरान थकान के अलावा पेट में दर्द और क्रैम्प्स (Cramps during periods) की परेशानी महसूस होती है। ये तकलीफें कभी-कभी इतना अधिक बढ़ जाती हैं कि महिलाएं परेशान हो जाती हैं। पेट में दर्द (stomach ache during periods) और क्रैम्प्स की समस्या को कम करने में हींग का पानी (Hing ka pani) कारगर साबित हो सकता है। यह एक ऐसा नुस्खा है जो घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है और हर मौसम में यह सेवन के लिहाज से लाभकारी है।

जी हां, किचन में इस्तेमाल होने वाली हींग आपकी पीरियड्स से जुड़ी इन परेशानियों का ना केवल कम करती है बल्कि, आपकी हेल्थ को अन्य कई तरीकों से भी फायदे (Hing ke pani ke fayde) पहुंचाती है। हींग का तड़का लगाने से जहां आपकी डिश का फ्लेवर और स्वाद बढ़ जाता है वहीं नियमित हींग का पानी पीने से आपकी हेल्थ को भी कई तरह के फायदे (Hing water benefits for health) हो सकते हैं। आइए जानें हींग का पानी तैयार करने का तरीका और इसके सेवन का सही समय।

हींग का पानी तैयार करने का तरीका

  • एक गिलास गर्म पानी (Hot water) लें और उसमें एक चुटकी हींग का पाउडर (Hing powder) मिलाएं।
  • अब इस पानी को गर्म रहते ही पी लें।
  • बेहतर रिजल्ट्स के लिए रोजाना खाली पेट हींग का पानी पीने की आदत (drinking hing water empty stomach) अपना सकते हैं।

रोजाना हींग का पानी पीने के फायदे क्या हैं? (Effects of drinking Hing water everyday)

बैड कोलेस्ट्रॉलको करता है कंट्रोल (Hing water controls bad cholesterol) 

एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाने से हार्ट डिजिज का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन हींग का पानी पीकर आप इस कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पा सकते हैं। दरअसल, हींग में कार्बानिक कंपाउंड पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। रोजाना खाली पेट हींग का पानी पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल संतुलित होता है।

वेट लॉस में होती है मदद (Hing water is a weight loss drink)

जिन लोगों को अपना मोटापा कम करना है उनके लिए भी हींग का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। रोजाना हींग का पानी पीने से यह वेट लॉस में मदद करता है। वेट लॉस करने के लिए खाली पेट हींग का पानी पीने से फायदा होता है। हींग शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर और फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज करते हुए आपको वेट लॉस में सहायता करता है।

बढ़ती है पाचन शक्ति

खराब लाइफस्टाइल की वजह से अगर आपका पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता और आपको पेट में गैस बनने, एसिडिटी या कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं होती हैं तो ऐसे में हींग का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। हींग आपकी पाचन शक्ति बढ़ाता है और इससे पेट फूलने की समस्या कम होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source