जब घर पर बनाकर पीना शुरू किया ये खास ड्रिंक बिना दवाओं के ही तेजी से कंट्रोल होने लगा मेरा Bad cholesterol

Cholesterol drink: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि यह खास घरेलू ड्रिंक भी काफी काम आ सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही मामले के बारे में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : June 5, 2024 1:01 PM IST

Homemade drink to lower bad cholesterol: बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है और कुछ ऐसी बीमारियां भी हैं जिनका हमें तब ही पता चल पाता है। ऐसी ही बीमारी का शिकार हुई दिल्ली की स्नेहा (बदला हुआ नाम)। अपने बिजी लाइफस्टाइल में स्नेहा अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पा रही थी और जब बाद में जब उसे हार्ट से जुड़ी समस्याएं होने लगी तो उसने बाया की वह हाई कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित है। उसके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से जमने लगा है। वैसे तो बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए बहुत सी दवाएं मौजूद हैं, लेकिन स्नेहा के लिए ये दवाएं सहन कर पाना भी थोड़ा मुश्किल हो रहा था, जैसा कि ज्यादातर लोगों के लिए होता है। फिर हेल्थ एक्सपर्ट्स ने उसे सलाह दी अपनी डाइट को अच्छा बनाने और खाने व पीने की चीजों में ज्यादा फाइबर लेने की। जब स्नेहा की दादी को इस बारे में पता चला तो उन्होंने घर पर ही एक खास ड्रिंक बनाकर स्नेहा को पिलाना शुरू कर दिया जिसके बार स्नेहा को बहुत फायदा मिला।

घर पर बनाकर पीना शुरू किया ये खास ड्रिंक

घर पर ही इसबगोल और पानी से बना ये खास ड्रिंक जब स्नेहा ने बनाकर पीना शुरू किया तो उसके शरीर का बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल भी अपने आप तेजी से कम होने लगा और उसको इससे काफी फायदा भी मिला। न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल बल्कि कब्ज और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं को कंट्रोल करने में भी इस ड्रिंक का सेवन करने से काफी मदद मिली।

बनाने का खास तरीका

इसबगोल ड्रिंक को इसबगोल शरबत भी कहा जाता है और इसे बनाने के तरीका भी काफी आसान है। आधा गिलास पानी में एक से दो चम्मच इसबगोल डाल कर उसे कुछ घंटों के लिए ढककर रख दें। उसके बाद आप देखेंगे की यह जेल जैसा बन गया है। इसके बाद इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं और आधा गिलास पानी मिलाकर ग्राइंडर की मद से अच्छे से मिक्स कर लें।

दवाओं की निर्भरता कम

स्नेहा की ही तरह अगर अपने खाने-पीने में सुधार किया जाए तो दवाओं की निर्भरता को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के जिन मरीजों के लिए एक अच्छी डाइट का होना जरूरी है। यहां तक कि कुछ मामलों में यह भी देखा जा रहा है, जिन्हें हाई कोलेस्ट्रॉल की थोड़ी बहुत दिक्कत है वे डाइट की मदद से दवाओं से पूरी तरह से छुटकारा भी पा सकते हैं।

डॉक्टर की सलाह भी जरूरी

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हार्ट डिजीज से लेकर स्ट्रोक तक कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकती है, जिसके कारण कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इसलिए अगर आप घर पर इन बीमारियों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भी डॉक्टर से समय-समय पर सलाह लेते रहना चाहिए। ताकि किसी गंभीर समस्या के पैदा होने से पहले ही उसका पता लगाया जा सके।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source