Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस पेड़ की छाल से लेकर पत्तियों तक कण-कण में छिपे हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Cholesterol Remedies: शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ महंगी दवाएं ही नहीं बल्कि कई नेचुरल व देसी नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिनमें से एक खास नुस्खे के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

इस पेड़ की छाल से लेकर पत्तियों तक कण-कण में छिपे हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के गुण, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Written by Mukesh Sharma |Updated : February 22, 2024 12:57 PM IST

Remedies for tree for high cholesterol patients in hindi: हाई कोलेस्ट्रॉल एक क्रोनिक बीमारी है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल के दौरान शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और वह धमनियों में जमा होकर ब्लड फ्लो को रोकने लगता है। ऐसी स्थितियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियां होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए और डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं को सही समय पर लेते रहना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जिनकी मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। ऐसे ही एक खास नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसकी मदद से शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है और धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है ये पेड़

शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या जानलेवा हो सकती है और इसलिए डॉक्टर से सलाह लेते रहना तो सबसे ज्यादा जरूरी है। लेकिन नीम के पेड़ जैसी कई तरह के खास घरेलू नुस्खे हैं, जिनकी मदद से हाई ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में काफी मदद मिल सकती है। नीम के पत्ते और छाल दोनों में ही खास तरह के गुण पाए जाते हैं और ये गुण हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी काफी मदद कर सकते हैं।

नीम के पत्ते व छाल से जो खास रस निकलता है, उसमें रक्त को साफ करने वाले बेहद शक्तिशाली तत्व पाए जाते हैं और ये तत्व रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को साफ करने में भी मदद कर सकते हैं। अगर नीम के पत्ते या छाल का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इसकी मदद से सिर्फ हाई कोलेस्ट्रॉल नहीं बल्कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

इस्तेमाल का सही तरीका

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नीम के पत्ते या छाल से निकलने वाले रस का सेवन करना पड़ता है, जो कि स्वाद में बेहद कड़वा होता है। इसलिए इसके पत्ते या छाल से रस को निकालने के लिए पानी का इस्तेमाल करें और फिर उस रस की सिर्फ दो से तीन चम्मच ही सेवन करें। सेवन करने के लिए आप उसे किसी फ्रूट जूस या दही आदि में मिला सकते हैं, जिससे आपको उसके कड़वे स्वाद का कम पता चल पाएगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है और जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है हाई कोलेस्ट्रॉल से हार्ट अटैक व स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए इससे निपटने के लिए डॉक्टर की सलाह नियमित रूप से लेते रहना भी जरूरी है। साथ ही नीम के रस का ज्यादा सेवन करने से किडनी, लिवर या पेट संबंधी समस्याएं होने का खतरा भी बढ़ सकता है।