पुदीने की चटनी में छिपा है हाइपरटेंशन का इलाज, एक्सपर्ट से जानें ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए देसी उपचार

World Hypertension Day 2023 : विश्वभर में हाइपरटेंशन के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन का नैचुरल इलाज क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 17, 2023 1:09 PM IST

World hypertension day 2023 : हर साल 17 मई को वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे ( World hypertension day ) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में हाइटपरटेंशन जैसी बीमारी के प्रति जागरुकता फैलाना है। सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रेवेंनशन (CDC) के मुताबिक, अमेरिका में लगभग आधी वयस्क आबादी हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। वहीं, भारत की बात करें तो यहां की शहरी वयस्क आबादी 33% और ग्रामीण की लगभग 25% आबादी हाई ब्लड प्रेशर से ग्रसित हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस परेशानी से पीड़ित होने पर डॉक्टर के दिशा-निर्देशों पर समय पर दवाओं का सेवन करें। वहीं, आप कुछ नैचुरल तरीकों से भी हाई ब्लड प्रेशर की परेशानियों को कम कर सकते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने गाजियाबाद स्वर्ण जयंती के परामार्श आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुत चतुर्वेदी से बात की है। आइए जानते हैं हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों के लिए नैचुरल उपाय क्या हैं?

पुदीने की चटनी का करें सेवन

हाई ब्लड प्रेशरको कंट्रोल करने के लिए आप पुदीने से तैयार चटनी का सेवन कर सकते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। पुदीने की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकता है। पुदीने की चटनी के अलावा आप पुदीने की चाय, पुदीने का पानी और रायता जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी है फायदेमंद

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए दालचीनी काफी ज्यादा प्रभावी मसाला हो सकता है। दालचीनी की तासीर गर्म होती है, लेकिन यह मसाला आपके ब्लड वेसेल्स को ठंडा करने के साथ-साथ शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर कर सकता है। साथ ही काफी हद तक हाई ब्लड प्रेशर में सुधार कर सकता है।

तुलसी है प्रभावी

आयुर्वेदाचार्य का कहना है कि हाई ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए तुलसी की पत्तियां काफी ज्यादा असरदार होती हैं। तुलसी की पत्तियों में काफी ज्यादा फायदेमंद एंटीऑक्सिडेंट यूजेनॉल होता है, जो नैचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।

अजवायन से होगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप अजवाइन का लेवन कर सकते हैं। इसमें रोस्मारिनिक एसिड नामक एक महत्वपूर्ण यौगिक होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकात है। अगर आप नियमित रूप से अजवाइन का सेवन करते हैं, तो इससे काफी हद तक ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम की जा सकती है।

अदरक है फायदेमंद

हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की परेशानी को कंट्रोल करने के लिए आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्वभावित रूप से हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी कम हो सकती है। इसके लिए आप रोजाना अदरक से तैयार चाय का सेवन करें। 

Disclaimer : हाइपरटेंशन या फिर हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टरी सलाह की जरूरत होती है। ध्यान रखें कि किसी भी घरेलू नुस्खा और हर्ब्स का प्रयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की उचित सलाह जरूर लें। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source