फूल वाले इस पौधे के पत्ते को उबालकर पिएं उसका पानी, शरीर से अपने आप निकलने लगेगा Bad Cholesterol

High cholesterol remedy: हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं नहीं बल्कि घर-घर लगे इस फूल के पौधे का पत्ता भी आपके खूब काम आ सकता है। जानें हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले इस देसी नुस्खे के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : November 21, 2023 4:27 PM IST

Flower plant leaf for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक क्रोनिक बीमारी है, लेकिन इसे अन्य कई क्रोनिक रोगों की तरह हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसे समझने के लिए आपको यह जानना होगा कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज के शरीर की धमनियों में जब बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, तो इससे धमनियों का रास्ता अंदर से धीरे-धीरे बंद व कम होने लगता है। यही कारण है कि इन धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इस कारण से दबाव के कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए। लेकिन साथ ही साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जो शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को जमा होने से रोक सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।

हिबिस्कस के पत्ते से कंट्रोल कोलेस्ट्रॉल

गुड़ के फूल का पौधा घर-घर में मिल जाता है और यह पौधा जितने सुंदर फूल देता है, इसके हेल्थ बेनिफिट्स भी उतने ही हैं। आपने हिबिस्कस टी के बारे में तो जरूर सुना होगा। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हिबिस्कस पौधे के पत्ते से बना खास ड्रिंक हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है। इसका सही समय पर और सही मात्रा में सेवन किया जाए तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है गुड़हल का पत्ता

कई अध्ययनों में यह देखा जा चुका है कि गुड़हल का पत्ता न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों में जमा होने से रोकता है, बल्कि इसके साथ-साथ इसमें शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने वाले Flower plant leaf for cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक क्रोनिक बीमारी है, लेकिन इसे अन्य कई क्रोनिक रोगों की तरह हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इसे समझने के लिए आपको यह जानना होगा कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज के शरीर की धमनियों में जब बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है, तो इससे धमनियों का रास्ता अंदर से धीरे-धीरे बंद व कम होने लगता है। यही कारण है कि इन धमनियों में रक्त का प्रवाह बनाए रखने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और इस कारण से दबाव के कारण हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर से संपर्क करते रहना चाहिए। लेकिन साथ ही साथ कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं, जो शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को जमा होने से रोक सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं।

क्या है इस्तेमाल का सही तरीका

गुड़हल के पत्ते का सेवन करना भी बहुत ही आसान है, जिसके लिए गुड़हल के दो सी तीन ताजे पत्ते तोड़ लें। इन पत्तों को आगे दो से तीन टुकड़ों में काट लें। अब एक गिलास पानी लें और उसे आंच पर उबलने के लिए रख दें और थोड़ा गर्म होने के बाद इन पत्तों को उनमें डालें। एक बार उबाल आने के बाद पान को आंच से उतार दें। ठंडा होने के बाद छानकर पी लें। सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन करना ज्यादा फायदेमंद मंद माना जाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है और इसमें दिए गए किसी भी घरेलू नुस्खे या सलाह का इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर की देखरेख में ही करें। साथ ही अगर आप पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी दवाएं ले रहे हैं, तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में जरूर पूछ लें।