Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Herbs to Quit Smoking: धूम्रपान (Smoking) करने से सबसे ज्यादा बुरा असर आपके फेफड़ों पर पड़ता है। साथ ही स्मोकिंग पूरे शरीर को भी प्रभावित करती है। सिगरेट में मौजूद निकोटीन शरीर पर कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। यह ब्लड प्रेशर, फेफड़ों का कैंसर, हृदय संबंधी समस्याएं और कई अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि जितनी जल्दी हो आप धूम्रपान की लत को त्यागने की कोशिश करें। हालांकि, इस आदत को छोड़ना आसान नहीं, लेकिन कुछ जड़ी-बूटियों की मदद से आप धूम्रपान की लत से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते हैं आज 'वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020' (world lung cancer day 2020) पर उन 4 जड़ी-बूटियों के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं स्मोकिंग की लत से छुटकारा (Herbs to Quit Smoking) पाने में...
एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरिल गुणों से भरपूर होने के कारण अदरक रेस्पिरेटरी सिस्टम को प्रभावित करता है। यह स्मोकिंग की आदत को छुड़ाने में भी मदद करता है। अदरक के सेवन से पसीना अधिक आता है। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकाल जाते हैं। यह शरीर में मौजूद सिगरेट के हानिकारक और विषैले पदार्थों को भी पसीने के जरिए बाहर निकाल देता है। इसके सेवन से आप सिगरेट की लत से छुटकारा (Herbs that Help You to Quit Smoking) पा सकते हैं।
लाल मिर्च खाने से भी धूम्रपान की आदत से बचा जा सकता है। दरअसल, सिगरेट में मौजूद तम्बाकू, अन्य हानिकारक केमिकल तत्वों को लाल मिर्च रेस्पिरेटरी सिस्टम तक जाने से रोकती है। यह सिगरेट पीने की इच्छा को कम करती है। लाल मिर्च एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है, जो फेफड़ों की परत को क्षतिग्रस्त होने से भी रोकती है।
अश्वगंधा एड्रेनल ग्लैंड के लिए एक टॉनिक की तरह काम करता है। रक्त प्रवाह में कोर्टिसोल के स्तर को बनने में मदद करता है। साथ ही अश्वगंधा शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। फेफड़ों में जमा हुए विषाक्त पदार्थों को हटाता है। फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है। एक गिलास दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पिएं। इससे स्मोकिंग करने की इच्छा कम होगी।
पिपरमिंट के सेवन से भी आप आसानी से सिगरेट की आदत से पीछा छुड़ा सकते हैं। पिपरमिंट निकोटीन के कारण होने वाले पेट की परेशानियों को कम करता है। पिपरमिंट की चाय पीने से आप पाचन संबंधी समस्याओं जैसे सूजन, गैस और मिचली को दूर कर सकते हैं। पिपरमिंट को चबाने से भी आप धूम्रपान की आदत को छोड़ सकते हैं। पिपरमिंट में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्मोकिंग की इच्छा को कम करते हैं।
वर्ल्ड लंग कैंसर डे 2020: फूड्स जो फेफड़ों के कैंसर के खतरे को करते हैं कम
फेफड़े के कैंसर में फायदेमंद हो सकते हैं ये 4 हर्ब और मसाले, जानें इनके स्वास्थ्य लाभ