Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
जब कोई व्यक्ति फेफड़े के कैंसर से जूझता है तो उसके मुंह का टेस्ट पूरी तरह से बदल जाता है। उसका न ही कुछ खाने का मन करता है और न ही किसी चीज में स्वाद आता है। ऐसी स्थिति में कुछ हर्ब और मसालों को व्यंजन में डालकर खाने का स्वाद बढ़ाया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ मसाले ऐसे भी हैं जिन्हें अपने खाने में डालने से आप स्वाद के साथ फेफड़े के कैंसर से बचाव भी कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे हर्ब और मसाले बता रहे हैं जो लंग कैंसर में बहुत फायदेमंद होते हैं।
फेफड़े के कैंसर में अदरक का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अदरक के टुकड़े का साबुत भी सेवन कर सकते हैं और इसका पाउडर भी ले सकते हैं। मितली से तुरंत राहत दिलाने में अदरक बहुत फायदेमंद होता है। अदरक का सेवन सब्जी, दाल, चाय और ग्रीन टी किसी में भी किया जा सकता है। आप चाहें तो अदरक को सिंपल पानी में उबालकर भी पी सकते हैं।
हल्दी करक्यूमिन परिवार का एक सदस्य है। करक्यूमिन, सेहत को कई लाभ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। वहीं, हल्दी को सेहत के लिए एक बहुत ही फायदेमंद मसाला माना जाता है। शोध बताते हैं कि हल्दी दिल की सेहत के लिए फायदेमंद और साथ ही कैंसर की रोकथाम के लिए एक लाभदायक मसाला है। यह सूजन को कम करने में भी मदद करती है। हल्दी का सेवन सब्जी, रायते और दूध के साथ किया जा सकता है। हल्दी पाउडर को दूध में डालकर, इसमें थोड़ा सा अदरक और शहद डालकर सेवन किया जा सकता है।
दालचीनी अमेरिकी संस्कृति में सबसे लोकप्रिय मसालों में से एक है। यह स्वादिष्ट, गर्म और पौष्टिक लाभ से भरपूर है। यह तो सभी जानते हैं कि दालचीनी मधुमेह रागियाों में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करती है। हाल के शोध में पाया गया है कि दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फेफड़े के कैंसर में भी लाभ पहुंचा सकते हैं।
लहसुन सिर्फ एक जड़ी बूटी या मसाला नहीं है, यह भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ ही कई तरह के हेल्थ बेनिफिट भी देता है। लहसुन एलियम फैमिली का एक हिस्सा है। लहसुन के हेल्थ बेनिफिट को तो एलोपेथी भी मानता है। फेफड़े के कैंसर में लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यह रोग के जोखिम को कम करने के साथ फेफड़ों को स्वस्थ रखता है। लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारियों को भी कम करता है। शोध से पता चला है कि लहसुन में मौजूद टी-ऑक्सीडेंट गुण कैंसर के खतरे को कम कर सकती हैं। लेकिन लहसुन के लाभ प्राप्त करने के लिए इसे साबुत खाने के बजाय सब्जी या चिकन आदि में डालकर खाएं।