
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2021 7:01 AM IST
Herbal Tea To Reduce Abdominal Bloating: पेट फूलने की समस्या डायजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी सबसे कॉमन समस्याओं में से है। यह आंतों की कार्यप्रणाली में गड़बड़ी का संकेत है। ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या आमतौर पर लोगों को लाइफस्टाइल से जुड़ी ग़लतियों के कारण होती है। जैसे, खाना खाने के बाद बैठकर काम करने से कई लोगों को गैस बनने लगती है, पेट में भारीपन महसूस होता है और पेट फूल जाता है। ऐसे में बेचैनी, सिर दर्द और पेट में दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ब्लोटिंग और उससे जुड़ी अन्य तकलीफों से राहत पाने के लिए घर में पाए जाने वाले मसालों से बनी चाय पी जा सकती है। यहां पढ़ें कौन-से मसाले हैं ब्लोटिंग से आराम दिलाने में कारगर और कैसे बनती है यह चाय । (Herbal Tea To Reduce Abdominal Bloating In Hindi)

रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले अपनी तासीर, प्रभाव और तत्वों के कारण अलग-अलग तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत के लिए प्रयोग किए जाते हैं। पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए भी कुछ मसालों का सेवन किया जा सकता है। ऐसे ही हेल्दी मसाले हैं जीरा, सौंफ और अजवाइन। जैसा कि आप भी जानते होगें कि सौंफ, जीरा और अजवाइन का सेवन अक्सर, वेट लॉस और फैट बर्निंग के लिए किया जाता है। लेकिन, साथ ही इन तीनों हेल्दी सीड्स का सेवन हाजमा बढ़ाने और डायजेस्टिव सिस्टम को बूस्ट करने के लिए भी किया जा सकता है। यही वजह है कि इन तीनों मसालों से बनी चाय का सेवन ब्लोटिंग से आराम पाने के लिए किया जा सकता है। (Herbal Tea To Reduce Abdominal Bloating)