शरीर में 12gm/dL से कम हीमोग्लोबिन है खतरे की घंटी, इस एक नुस्खे से बढ़ाएं खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा

खून में हिमोग्लोबिन का स्तर कम होने से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में आप पढ़ सकेगें कुछ ऐसे घरेलू उपाय जो हिमोग्लोबिन की कमी दूर करने में सहायक हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : June 13, 2022 1:10 PM IST

What Is Hemoglobin In Hindi:  कमजोरी महसूस करने पर लोगों को सबसे पहले अपने रक्त में हिमोग्लोबिन के स्तर की जांच कराने की सलाह दी जाती है। क्योंकि हिंमोग्लोबिन ही वह घटक है जो रक्त की मदद से शरीर को स्ट्रॉन्ग और स्वस्थ बनाने का कार्य करता है। लेकिन, लोगों को कई बार हिमोग्लोबिन के बारे में  सम्पूर्ण जानकारी नहीं होती। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे कि हिमोग्लोबिन क्या है, हिमोग्लोबिन का महत्व क्या और इसकी कमी होने के क्या नुकसान हैं। साथ ही जानें कि खून में हिमोग्लोबिन की कमी से बचने और इसकी मात्रा बढ़ाने के लिए क्या घरेलू उपाय किए जा रहे हैं? (Hemoglobin Importance And Significance In Hindi)

हिमोग्लोबिन क्या है ? (What Is Hemoglobin In Hindi)

हिमोग्लोबिन आयरन (iron) युक्त एक प्रोटीन है, जो कोशिकाओं को एक खास लाल रंग देता है। हिमोग्लोबिन सभी लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाता है। हिमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन (O2) को शरीर के ऊतकों और अंगों तक ले जाने का कार्य करता है साथ ही यह कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को ऊतकों से वापस फेफड़ों तक ले जाता है। (role of hemoglobin in Hindi)

आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष कहती हैं कि, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी (Hemoglobin Deficiency) की वजह एनीमिया (Anemia) भी हो सकता है। खासकर महिलाओं को एनीमिया होने का खतरा ज्यादा रहता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने के और भी कई कारण हैं जैसे- पीरियड के दौरान अधिक रक्तस्राव, पोषक तत्वों की कमी, खराब किडनी, बोन मैरो डिसऑर्डर और इसके अलावा किसी तरह की चोट, गैस्ट्रिक अल्सर, बवासीर के दौरान रक्तस्त्राव आदि। हालांकि अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम है तो आप कुछ आसान रेसिपी के माध्यम से इसे बढ़ा सकते हैं। (What Is Hemoglobin In Hindi )

खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय (Natural Ways to Increase Hemoglobin in Blood In Hindi): 

1. सहजन की पत्तियों की थोरन रेसिपी ( Drumsticks Thoran Recipe

सामग्री

  • आधा कप - सहजन की पत्तियां (Moringa Leaves or drusmstick leaves)
  • आधा छोटा चम्मच घी (Ghee)
  • प्याज - 3 (Onion)
  • सेंधा नमक (Sendha Namak)

तरीका

  • घी गरम करें, कटा हुआ प्याज़ डालें और भूनें
  • सहजन की पत्तियां और सेंधा नमक डालें
  • कुछ मिनट के लिए भूनें जब तक कि यह पक न जाए

2. किशमिश-खजूर ड्रिंक (Raisins and date drink)

सामग्री

  • किशमिश-10
  • खजूर- 5

तरीका

  • खजूर और किशमिश को रात भर भिगो दें
  • सब कुछ निचोड़ कर सुबह इसे पी लें

3. एबीसी ड्रिंक

सामग्री

  • आंवला (Amla or Indian Gooseberries)- एक कप
  • चुकंदर (Beetroot)- आधा कप
  • गाजर (Carrot)- आधा कप
  • पानी- 1 कप

तरीका

सब कुछ ब्लेंड करें और पिएं

शरीर में हीमोग्लोबिन की सही मात्रा - Know Correct Amount of Hemoglobin in The Body:

  1. वयस्क पुरुष: 14 से 18 gm/dl
  2. वयस्क महिलाएं: 12 से 16 gm/dl

कई बार खून की जांच में हिमोग्लोबिन की कमी का पता चलता है, जिसके बाद डॉक्टर कुछ सिरप और खानपान का सही तरीका बताते हैं, ताकि रक्त में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर किया जा सके। यहां हमने भी एक्सपर्ट की सुझाई तीन रेसिपी के बारे में बताया है, जिनमें से आप किन्‍ही एक या तीनों का अलग-अलग समय पर सेवन कर सकते हैं। यह आपके खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा को तेजी से बनाएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source