Heat Waves: क्या होती हैं लू और इससे बचना क्यों जरूरी है? गर्म हवा की लपटों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियां अपने साथ अनेक परेशानियां लेकर आती हैं और इनमें से सबसे बड़ी होती हैं लू। हवा कि इन गर्म लपटों के संपर्क में आना जानलेवा हो सकता है, इसलिए इनसे उचित उपाय जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 1, 2022 5:20 PM IST

गर्मियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे धूप इतनी प्रचंड हो चुकी है, कि दोपहर के समय बाहर निकलना अपनी शामत को बुलावा देना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश के उत्तरी राज्यों में खतरनाक गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। दरअसल अप्रैल से जून के महीनों में गर्मी के साथ-साथ गर्म सूखी हवाएं चल रही हैं, जिन्हें लू (Loo) कहा जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक इन गर्म हवाओं के संपर्क में रहता है, तो उसका चेहरा, सिर व शरीर के अन्य हिस्से इससे प्रभावित हो जाता हैं और इसी स्थिति को लू लगना कहा जाता है। लू लगना (Heat Waves) एक गंभीर स्थिति है और इसका समय पर इलाज न हो पाने के कारण कई बार व्यक्ति का कोई अंग काम करना बंद कर सकता है या उसकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए इस बारे लू लगने पर विकसित होने वाले लक्षणों की पहचान करना बहुत जरूरी है।

लू कब शुरू होती है

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगर भारत के किसी सामान्य क्षेत्र में में तापमान 40, तटीय क्षेत्र में 37 और वही पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो वहां पर लू चलने की शुरुआत घोषित कर दी जाती है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बाहर की गर्मी या धूप के संपर्क में रहा है और उसके शरीर का तापमान अत्यधिक (101 डिग्री फारेनहाइट या उससे ऊपर) बढ़ गया है, तो यह लू लगने का संकेत हो सकता है। शरीर का तापमान बढ़ने के साथ-साथ अगर व्यक्ति बार-बार पानी मांग रहा है, तो यह भी लू लगने का एक निश्चित संकेत हो सकता है। इसके अलावा लू लगने से कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं -

  • अधिक पसीने आना
  • मतली और उल्टी
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिर दर्द व चक्कर आना
  • नाड़ी व दिल की धड़कन तेज होना
  • त्वचा पीली या ठंडी पड़ जाना

लू से बचने के लिए क्या करें

  1. घर के अंदर व छाया वाले स्थान पर रहें
  2. बाहर जाते समय छाता, टोपी व तौलिए का इस्तेमाल करें
  3. पतले व हल्के रंगों वाले कपड़े पहनें
  4. खूब पानी पिएं और साथ ही अन्य ठंडे पेय पदार्थ लें जैसे नींबू पानी, छाछ और फलों के रस आदि
  5. कमरे को खुला व हवादार रखें और साथ ही पंखे व एसी चलाकर रखें

लू से बचने के लिए क्या न करें

  1. दोपहर के समय से लेकर 3 बजे तक धूप में न निकलें
  2. धूप के समय कोई अधिक मेहनत शारीरिक गतिविधि न करें जैसे व्यायाम या खेल-कूद आदि
  3. शराब, सोडा ड्रिंक, चाय, कॉफी व अन्य पैकेज वाले ड्रिंक न पीएं
  4. धूप में खड़ी गाड़ी में न रहें और न ही पार्क की गई गाड़ी में बच्चों व पालतू जानवरों को छोड़ें
  5. काले-नीले या अन्य किसी गहरे रंग वाले व मोटे कपड़े न पहनें

लू लगने पर क्या करें

अगर किसी व्यक्ति को लू लग गई है, तो सबसे पहले उसे ठंडी वातावरण में लाएं जिसके लिए आप पंखे या एयर कूलर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ठंडे पानी में कपड़े को डुबो कर उसे व्यक्ति के शरीर में पर लगाएं। इसके साथ ही डॉक्टर को फोन कर दें। अगर डॉक्टर नहीं आ सकता है, तो जल्द से जल्द किसी गाड़ी का इंतजाम करके उसे अस्पताल ले जाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source