वर्किंग लोग लू से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत

Tips for Heatstroke: तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं। इस बीच लू से बचाव बहुत जरूरी है। जानें, वर्किंग लोगों के लिए कुछ उपाय-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 12, 2025 3:42 PM IST

Heat Stroke Prevention Tips in Hindi: तापमान लगातार बढ़ रहा है। पारा 45 डिग्री पहुंच गया है। गर्म हवाओं से भी लोग परेशान हैं। गर्मी, धूप और हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। लेकिन, जो लोग वर्किंग हैं और ऑफिस जाते हैं, उनके लिए इस समय घर से बाहर निकलना एक मजबूरी बन गई है। खासकर, 8-5 और 9-6 बजे वाली शिफ्ट के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, उन्हें सुबह (ऑफिस आते हुए) और शाम को (घर जाते हुए), दोनों समय तेज धूप का सामना करना पड़ता है। धूप की वजह से इन दिनों कई लोग सिरदर्द, चक्कर आने, पेट दर्द जैसी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। ये लू के लक्षण हो सकते हैं। इसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं व्यक्ति को घेर लेती हैं। इसलिए अगर आप भी वर्किंग हैं, तो लू से बचाव के लिए कुछ उपायों को जरूर अपनाएं।

नारियल पानी का सेवन करें

गर्मियों में लू से बचने के लिए आपको नारियल पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। नारियल पानी पीने से पानी की कमी दूर होती है। इससे बॉडी हाइड्रेट होती है और कई रोगों से बचाव होता है। आप रोज सुबह ऑफिस जाने से पहले एक गिलास नारियल पानी जरूर पीना चाहिए।

छाता यूज करें

गर्मियों में आपको छाता जरूर यूज करना चाहिए। अगर आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाते हैं, तो बस या मेट्रो स्टैंड तक पहुंचने के लिए छाते का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आप तेज धूप के सीधे संपर्क में आने से बचेंगे। इससे लू से बचाव होगा और टैनिंग भी नहीं होगी। इसके साथ ही, आपको तेज धूप में बाहर निकलने से बचना चाहिए। खासकर, ऑफिस में दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें।

लाइट डाइट लें

गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इसलिए इस मौसम में हमेशा हल्का भोजन ही करना चाहिए। आपको अपनी डाइट में लस्सी, छाछ या दही को जरूर शामिल करना चाहिए। ऑफिस में हैवी लंच करने से बचें। इससे आपको गर्मी का अनुभव हो सकता है। आपकी एनर्जी भी डाउन हो सकती है। 

कॉटन के कपड़े पहनें

गर्मियों के दिनों में कॉटन के कपड़े पहनना फायदेमंद होता है। कॉटन के कपड़े पसीने को आसानी से सोख लेते हैं। इससे शरीर को ठंडा महसूस होता है। कॉटन के कपड़े हल्के और आरामदायक भी होते हैं। यह नमी को सोखने वाले होते हैं। इसलिए गर्मी में हल्के रंग के कॉटन के कपड़ों को प्राथमिकता दें। इससे लू से बचाव होगा और आपको अच्छा फील होगा।

सिर को ढककर रखें

गर्मी में ऑफिस जाते समय और ऑफिस से निकलते समय सिर को ढककर जरूर रखें। इसके लिए आप टोपी या स्कार्फ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे लू से भी बचाव होगा। साथ ही, सिरदर्द और चक्कर आने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।