Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

होंठों का कालापन दूर करने और ग्लॉसी लिप्स पाने के लिए काफी है कैस्टर ऑयल, जानें इसके फायदे

Castor oil for glossy lips: गर्मियों के दिनों की तेज धूप जितना नुकसान स्किन पर पहुंचाती है, उसका उतना ही असर होंठों पर भी पड़ता है। इस खास तरीके से आप अपने नेचुरल ग्लॉसी लिप्स फिर से पा सकते हैं, खास कैस्टर ऑयल से।

होंठों का कालापन दूर करने और ग्लॉसी लिप्स पाने के लिए काफी है कैस्टर ऑयल, जानें इसके फायदे

Written by Mukesh Sharma |Published : June 24, 2024 6:05 PM IST

Tips to get natural glossy lips with castor oil in hindi: कैस्टर ऑयल होंठों की देखभाल के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। भरपूर और स्वस्थ बना सकता है। बहुत से लोग कैस्टर ऑयल का उपयोग होंठों की देखभाल के लिए करते है, जो कि आपके होंठों को बहुत से लाभ प्रदान करते हैं। यह होंठो को नमी, सुरक्षा और पोषण देने का एक प्राकृतिक उपाय है। रोजाना नियमित रूप से कैसल ऑयल का होठों पर उपयोग होंठों को मुलायम बनाएं रखता है। लेकिन बहुत से लोगों को कैस्टर ऑयल का होठों पर सही तरीके से उपयोग करना नहीं आता है किस वजह से उन्हें वह परिणाम नहीं मिलते जो वह चाहते हैं। इसलिए आज हम आपको कैस्टर ऑयल उसे करने के तरीके बताने जा रहे हैं जिससे कि आप अपने होठों को प्राकृतिक खूबसूरती दे सकें। जानें कैस्टर ऑयल के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीका।

1. होंठो को साफ करें

फोटो पर कैस्टर ऑयल के अच्छे परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अपने होठों को अच्छी तरह से साफ करना होगा ताकि उसे पर कोई भी लिप बाम, लिपस्टिक या कोई धूल मिट्टी न रहे। इसके बाद होंठों को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ करें ताकि कोई गंदगी या मृत त्वचा हट जाए।

2. कैस्टर ऑयल लगाएं

होठों को अच्छी तरह से साफ करने के बाद। एक कॉटन बॉल या उंगली की मदद से होंठों पर थोड़ी मात्रा में कैस्टर ऑयल लगाएं। आप सुनिश्चित करें कि तेल समान रूप से होंठों पर फैल जाए। जब आप अच्छी तरह से अपने होठों पर कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करेंगे तभी तो आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।

Also Read

More News

3. रात में उपयोग

दिन के मुकाबले रात में लगाया गया कैस्टर ऑयल अधिक असरदार होता है। इसलिए सोने से पहले सोने से पहले कैस्टर ऑयल का उपयोग करें, ताकि यह रातभर काम कर सके और होंठों को गहराई से नमी प्रदान कर सके। आप इसे दिन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन रात में लगाने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

4. होममेड लिप बाम बनाएं

जरूरी नहीं कि आप केवल कैस्ट्रोल ऑयल को अपने होठों पर अप्लाई करें अगर आप चाहते हैं तो इससे कोई लिप बाम भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कैस्टर ऑयल को थोड़े से वैसलीन या शिया बटर के साथ मिलाकर एक होममेड लिप बाम बना सकते हैं। इसे एक छोटे कंटेनर में स्टोर करें और जरूरत के अनुसार उपयोग करें।

फायदे भी जाने

गहरी नमी: कैस्टर ऑयल में रिकिनोलेइक एसिड होता है, जो एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है। यह होंठों को गहराई से नमी प्रदान करता है और रूखेपन को दूर करता है।

शुष्क और फटे होंठों की मरम्मत: कैस्टर ऑयल के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शुष्क और फटे होंठों को ठीक करने में मदद करते हैं। यह त्वचा की मरम्मत करता है और उन्हें नरम बनाता है।

नैचुरल ग्लॉस: कैस्टर ऑयल होंठों को प्राकृतिक चमक और ग्लॉस देता है। इसे लिप ग्लॉस के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सुरक्षा परत: कैस्टर ऑयल एक पतली परत बनाता है जो होंठों को पर्यावरणीय तत्वों से बचाती है, जैसे कि ठंडी हवाएं और सूखा मौसम।

एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण: कैस्टर ऑयल के एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होंठों को संक्रमण से बचाते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कैस्टर ऑयल का नियमित उपयोग होंठों को न केवल नमी प्रदान करेगा, बल्कि उन्हें स्वस्थ और सुंदर भी बनाएगा। इसे अपनी दैनिक होंठों की देखभाल की दिनचर्या में शामिल करें और फर्क देखें।