
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : August 18, 2021 12:16 PM IST
Image credits by: दांत के दर्द के लिए हेल्दी हर्ब्स...
Herbs to Cure Toothache in Hindi: दांतों में दर्द होता है, तो हालत खराब हो जाती है। ना तो खाया जाता है, ना ही कुछ भी पीने की इच्छे होती है। दांतों में दर्द होने का मुख्य कारण है दांतों में कैविटी, कीड़े लगना, दांतों की साफ-सफाई सही से ना करना, मसूड़ों में इंफेक्शन। दांत दर्द होने पर किसी भी काम को करना मुश्किल हो जाता है। दांत का दर्द कई बार बहुत असहनीय होता है। यदि आपके भी दांत में दर्द हो रहा है, तो कुछ आसान सी चीजों से इस दर्द से राहत पा सकते हैं। घर में मौजूद इन 4 चीजों का इस्तेमाल करके पाएं दांतों की समस्या से छुटकारा (Dant dard ka gharelu ilaj in Hindi)...
दांतों और मसूड़ों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर आप अदरक का एक टुकड़ा चबाना (healthy herbs to cure toothache) शुरू कर दें। अदरक का रस भी आप कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं।
नींबू नेचर में एसिडिक होती है, जो नेचुरली दांतों के दर्द से छुटकारा दिला सकती है। एक टुकड़ा नींबू का लें और जहां दर्द है वहां लगाएं। इससे दांतों में मौजूद कीड़े भी मर सकते हैं और दर्द भी कम होगा।
प्याज का एक टुकड़ा काट लें। इसे दांतों के बीच में रखें। प्याज में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल तत्व दांतों की समस्या को दूर कर सकते हैं। हानिकारक बैक्टीरिया को भी मारते हैं। आप अपनी डाइट में भी कच्चा प्याज शामिल करें। मसूड़ों में सूजन की समस्या से रहते हैं परेशान, तो प्याज चबाकर खाएं।
पिपरमिंट के पत्ते के साथ इसके तेल भी दांतों की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। कुछ पत्तों को चबाएं और कुल्ला कर लें। इसका तेल ब्रश पर लगाकर ब्रश करें। चाहें तो दांतों और मसूड़ों पर इस तेल को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे दांत दर्द की समस्या से राहत मिलेगी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.