ब्लड शुगर देखते ही देखते कम कर देगी ब्रेकफास्ट को टेस्टी बनाने वाली ये हरी चटनी, सर्दियों में खूब करें सेवन

Breakfast chutney for diabetes: हाई ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए ब्रेकफास्ट में इस खास हेल्दी चटनी को शामिल किया जा सकता है, जो ब्लड शुगर लेवल कम करने के साथ-साथ पेट व शरीर को अन्य कई फायदे भी प्रदान करते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 1, 2024 9:31 AM IST

Healthy chutney for breakfast to lower blood sugar level in hindi: डायबिटीज जैसी क्रोनिक बीमारियों से निपटने के लिए दवाएं, सही लाइफस्टाइल और सही डाइट इन सभी चीजों को सही बैलेंस बनाकर रखना पड़ता है। डायबिटीज का जड़ से कोई इलाज नहीं है और इसलिए उपलब्ध दवाएं सिर्फ ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। लेकिन यह भी सच है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को अपना ब्लड शुगर लेवल जितना हो सके अपनी डाइट व लाइफस्टाइल की मदद से ही कंट्रोल करने की सलाह देते हैं। डायबिटीज या कोई भी दवा हो उसे कम से कम लेना ही फायदेमंद माना जाता है और डायबिटीज की दवाओं की खुराक डॉक्टर सिर्फ तब ही कम कर पाएंगे जब आप डाइट व लाइफस्टाइल की मदद से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल कर पाएंगे। अगर आप सही डाइट ले रहे हैं और अपनी लाइफस्टाइल को भी सही मैनेज कर रहे हैं और फिर भी ब्लड शुगर लेवल को प्रभावी तरीके से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे में आपको कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं।

इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास तरह के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप अपने ब्रेकफास्ट में चटनी की तरह शामिल कर सकते हैं। यह चटनी न सिर्फ आपके ब्रेकफास्ट के स्वाद को बढ़ाएगी बल्कि साथ ही इससे आपका ब्लड शुगर लेवल को कम से कम रखने में भी मदद मिलेगी।

डायबिटीज के लिए खास चटनी

डायबिटीज के मरीजों को की डाइट का हेल्दी होना जरूरी है और उनकी डाइट को और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए वे अपनी डाइट में सिंगरे की चटनी जरूर शामिल करें। बहुत ही कम लोगों को डायबिटीज के लिए सिंगरे की चटनी के फायदों का पता है। सिंगरे में कई का खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकते हैं। सर्दियों में मिलने वाले सिंगरे न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ाएंगे बल्कि डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल रखने में भी मदद करेंगे।

ब्रेकफास्ट में खाने का फायदा

डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह का खाना बेहद जरूरी मील है, जिससे उनके शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और साथ ही ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले खास तत्व भी मिलते हैं। इसलिए नाश्ते में सिंगरे की चटनी को भी शामिल करने पर काफी प्रभावी रूप से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ सुबह के समय इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।

डॉक्टर से जांच जरूरी

हालांकि, यह बात नोट करना जरूरी है कि डायबिटीज एक क्रोनिक बीमारी है और इसमें नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना जरूरी है। नियमित रूप से डॉक्टर से जांच कराते रहना कई बीमारियां होने के खतरे को कम रखने में मदद करता है

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source