10 रुपये का ये नुस्खा गले में खराश, सर्दी-जुकाम से देगा आराम, जानें घर पर इसे बनाने का आसान तरीका

Sonth Benefits : अगर आप भी इन दिनों गले में खराश, सर्दी, जुकाम जैसी परेशानी का शिकार हो चुके हैं और दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो ये सिर्फ 10 रुपये का एक नुस्खा आपके लिए चमत्कार का काम कर सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 3, 2023 2:10 PM IST

Sonth Benefits : मौसम बदलते ही अक्सर गले में खराश, सर्दी-खांसी जैसी कुछ आम परेशानियां होने लगती है, जिसका अगर समय पर इलाज न किया जाए तो मुश्किलें बढ़ना लाजमी है। बहुत से लोग बदलते मौसम से होने वाली इन परेशानियों को दूर करने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन जब आराम नहीं मिलता या फिर परेशानी बढ़ने लगती है तो वह ऐसे घरेलू नुस्खों को ढूंढते हैं, जो आपको आराम पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी इन दिनों गले में खराश, सर्दी, जुकाम जैसी परेशानी का शिकार हो चुके हैं और दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो ये सिर्फ 10 रुपये का एक नुस्खा आपके लिए चमत्कार का काम कर सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये नुस्खा।

गले की खराश में सोंठ

सोंठ का नाम सुनने के बाद आपके दिमाग में गोल-गप्पे या फिर चाट का ख्याल आ रहा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सोंठ आपके गले में खराश और सर्दी-जुकामजैसी परेशानियों में आराम पहुंचाने का काम करती है। जी हां, सोंठ। दरअसल सोंठ, अदरक को सुखाकर बनाई जाती है और इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपके शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है।

सोंठ में गुण

सोंठ में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर, सोडियम, विटामिन ए और सी, जिंक, फोलेट एसिड और फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट रखने में मदद करते हैं।

सोंठ के फायदे

सर्दियों के दिनों में सोंठ का सेवन सर्दी-जुखामजैसी समस्याओं से आपको आराम दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा सोंठ के सेवन से ये फायदे भी मिलते हैंः

1-गले में जमा बलगम से दिलाता है छुटकारा।

2-सर्दियों में होने वाले जोंड़ो के दर्द से भी राहत मिलती है।

3-सोंठ का पानी तेजी से वजन घटाने में मदद करता है।

किन समस्याओं में फायदेमंद सोंठ का पानी

1-एक गिलास पानी में आधा इंच टुकड़ा सूखी हुई अदरक को उबाल लें।

2-जब पानी आधा रह जाए तो उस पानी को छान लें।

3-पानी को गुनगुना होने के बाद पिएं।

4-आप चाहें तो इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक या फिर सेंधा नमक भी डाल सकते हैं।

5- सोंठ के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से भी आराम पा सकते हैं।

सोंठ का पानी पीने के फायदे

1-सोंठ का पानी, सर्दी-जुखाम से राहत दिलाता है।

2-पेट दर्द या दस्त में सोंठ का पानी आराम पहुंचाने का काम करता है।

3-गैस और अपच की परेशानी में सोंठ का पाउडर आराम पहुंचाने का काम करता है।

4-सोंठ का पानी भूख बढ़ाने का काम करता है।

5-पित्त की समस्या में सोंठ का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

6-गले में कफ की परेशानी के लिए सोंठ रामबाण औषधि है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source