
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : February 7, 2023 12:18 PM IST
Garlic for Immunity : लहसुन कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो आपको कई समस्याओं से दूर रखने में प्रभावी हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस इत्यादि पाया जाता है, जो आपकी सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। वहीं, लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो संक्रमण के खतरे से दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं। अधिकतर लोग नियमित रूप से खाली पेट कच्चा लहसुन खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से भी सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। जी हां, खाली पेट अगर आप भुने हुए लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। साथ ही कई अन्य परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं खाली पेट भुने हुए लहसुन खाने सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?
खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से आपकी इम्यूनिटी पावर बूस्ट हो सकती है। साथ ही यह आपको कई समस्याओं से दूर रख सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से खाली पेट भुना लहसुन खाने से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में-
खाली पेट भुना हुआ लहसुन खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। दरअसल, भुने हुए लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा इससे आप खांसी-जुकाम जैसी परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना खाली पेट 2 से 3 लहसुन को भुनकर खाएं। इससे आपको काफी लाभ होगा।
खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से आपका पाचन तंत्र मजबूत हो सकता है। दरअसल, इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जिससे पेट के बैक्टीरियल परेशानियों को कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना भुने हुए लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे आप अपच, कब्ज, गैस जैसी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है, बल्कि इसके सेवन से आपका वजन भी तेजी से कम हो सकता है। दरअसल, भुने हुए लहसुन में एंटी-ओबेसिटी का गुण होता है, जो मोटापा तेजी से घटा सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो आपके शरीर में तेजी से कैलोरी बर्न कर सकती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भुने हुए लहसुन का सेवन करें।
भुने हुए लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल सकता है। दरअसल, खाली पेट भुने लहसुन के सेवन से आपके लिवर में जमा गंदगी यूरिन के जरिए बाहर निकल सकता है। ऐसे में अगर आप जानते हैं कि आपके शरीर के अंदर जमा गंदगी बाहर निकल जाए, तो 2 से 3 भुने हुए लहसुन का सेवन करें।
रोजाना खाली पेट भुने हुए लहसुन का सेवन करने से आपके शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके साथ ही यह नसों के दबाव को कम करता है, जिससे ब्लड प्रेशर की समस्याएं दूर होती हैं। ऐसे में भुने हुए लहसुन के सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम किया जा सकता है। अगर आप रोजाना भुने लहसुन का सेवन करते हैं, तो इससे दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां कोसों दूर हो सकती हैं।
भुने हुए लहसुन का खाली पेट सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में डॉक्टर से सलाह जरूर लें।