Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Olive Oil On Navel Benefits : आयुर्वेद में कई ऐसे तरीके अपनाएं जाते हैं, जिससे गंभीर से गंभीर बीमारियों का नैचुरल तरीके से इलाज हो सके। इन तरीकों में नाभि पर तेल लगाना भी शामिल है। नाभि पर तेल लगाने से न सिर्फ आपके लिप्स सॉफ्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य को भी कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आयुर्वेद में नाभि पर कई तरह के तेल लगाने की सलाह देते हैं, जिसमें घी, सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल इत्यादि शामिल है। आज हम आपको इस लेख में नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाने से सेहत को होने वाले कुछ अनोखे लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इसमें विटामिन ई पाया जाता है, जो आपकी स्किन पर चमक आ सकता है। साथ ही फटे होंठों की परेशानी को कम कर सकता है। अगर आप अपने बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाने के क्या फायदे हैं?
ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो आपकी स्किन पर चमक लाने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन ग्लो करे, तो नियमित रूप से अपनी नाभि में ऑलिव ऑयल जरूर लगाएं।
आज के समय में हम में से कई लोग गलत खानपान और लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं, जिसकी वजह से पेट से जुड़ी परेशानी होने लगती है। इन परेशानियों में गैस की समस्या शामिल है। अगर आप गैस की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाना फायदेमंद हो सकता है। यह गैस की परेशानी से तुरंत ही राहत दिला सकता है।
नाभि में जैतूल का तेल लगाने से हार्ट से जुड़ी परेशानी को दूर किया जा सकता है। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो हार्ट डिजीज के खतरों को कम करने में काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है।
जोड़ों में होने वाली दर्द और सूजन की परेशानी को दूर करने के लिए नाभि पर ऑलिव ऑयल लगाएं। यह ज्वाइंट पैन से छुटकारा दिला सकता है। साथ ही सूजन और जोड़ों के आसपास की स्किन पर होने वाली रेडनेस की शिकायत को कम कर सकता है।
नाभि पर तेल लगाना स्वास्थ्य के लिए काफी ज्यादा हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आप किसी भी परेशानी के लिए नाभि पर तेल लगा रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।