पानी में उबालकर पी लें इस पेड़ के पत्ते, मजबूत हड्डियों के साथ शरीर को होते हैं ये 5 फायदे

Benefits of Drumsticks Leaves: सहजन या मोरिंगा विटामिन-ए विटामिन-सी, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि हम इस पेड की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका सेवन करते हैं तो इससे हमारी हड्डियां मजबूत होती है साथ ही और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : December 23, 2023 10:10 AM IST

सहजन या मोरिंगा एक बेहद आम सब्जी है जो भारत के सभी भागों में उगती है, हालांकि जगह-जगह के आधार पर इसका सेवन अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। खासकर बात करें साउथ इंडिया की तो वहां इसका सेवन भरपूर किया जाता है। वहीं, सहजन की फलियों की सब्जी भी खूब चाव से खाई जाती है। सहजन या मोरिंगा में बहुत से पोषक तत्व जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई कैल्शियम, फास्फोरस आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। सहजन एक शानदार फूड आइटम है इसकी फलियों के साथ इसकी पत्तियां भी हेल्थ के लिए बेहद लाभदायक होती हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको सहजन से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है सहजन?

सहजन का वैज्ञानिक नाम ‘मोरिंगा ओलेइफेरा’ है। जो आम तौर पर ट्रॉपिकल एरिया में पाया जाता है। इस पेड़ के सभी भाग जैसे:- फल, तना, पत्ती और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर हैं। ये सभी खाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।

ऐसे करें सहजन का इस्तेमाल

एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सहजन का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। आप सहजन को सब्जी के तौर पर या इसकी फली और पत्तियों का चूर्ण बनाकर भी खा सकते हैं। डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए सहजन बेहतरीन औषधि है। वहीं एनीमिया से बचने के लिए भी सहजन के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। यदि आप सहजन का इस्तेमाल काढ़े और चूर्ण के रूप में करते हैं तो आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिल सकती है।

1. इम्यूनिटी बूस्ट

फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर सहजन की पत्तियों का नियमित सेवन करने से हमारी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। सहजन की सब्जी को हमें सप्ताह में एक बार जरूर खाना चाहिए। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए सहजन के काढ़े का भी सेवन किया जा सकता है।

2. ब्लड शुगर कंट्रोल

सहजन के पत्ते खाने से हमारा ब्लड-शुगर लेवल कंट्रोल रहता है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। मोरिंगा में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड हमारे ब्लड शुगर को कंट्रोल रखता है। यही कारण है कि शुगर पेशेंट को सहजन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

3. मजबूत हड्डियां

सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो हमारी बोन हेल्थ के लिए बेहतरीन पोषक तत्व हैं। इसके साथ ही इसकी पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण आपकी ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।

4. हेल्दी हार्ट –

यदि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको हार्ट अटैक का खतरा भी बना हुआ है। वहीं सहजन का पत्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है। इसलिए सहजन का इस्तेमाल हमारे दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है।

5. भरपूर एनर्जी

यदि आप पूरे दिन लो फील करते हैं तो सहजन का सेवन आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है। आयरन से भरपूर सहजन का इस्तेमाल करने से हमें दिन भर भरपूर एनर्जी मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.