Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दियों के दिनों में हम अक्सर ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जो हमारे शरीर को गर्मी देने का काम करती हैं और इन्हीं में से एक है मूली। सर्दियों में मूली के पराठे, मूली की भुर्जी खाना लोगों को खासा पसंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के पत्तों का रस सर्दियों में कितना फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, सर्दियों में अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत को अनगिनत फायदे देने का काम करती हैं। मूली के पत्तों का इस्तेमाल साग और जूस के रूप में भी किया जा सकता है।
मूली के पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो सर्दियों में शरीर को होने वाली कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप मूली के पत्तों का रस बनाकर पी सकते हैं और खुद की सेहत को दुरुस्त रख सकते है।
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर का सेवन बहुत जरूरी होता है और मूली के पत्तों में फाइबर की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अगर आपकी पाचन क्रिया कमजोर है तो आपको नियमित रूप से मूली के पत्तों से बने रस का सेवन करना चाहिए, जो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
अगर आप शरीर के बढ़ते वजन से परेशान हैं तो जरूरी है आपके लिए फिट रहना। बढ़ता वजन कई बीमारियों का कारण बन सकता है और आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। अगर आप चाहते हैं कि इन सर्दियों में आपका वजन कम हो जाए तो इस बार आपके लिए ऐसा करना आसान हो सकता है। आपको सिर्फ मूली के पत्तों का रस पीना चाहिए, जो तेजी से वजन कम करने के आपके लक्ष्य को आसान बना सकता है।
अगर आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं और अपने लो बल्ड प्रेशर को ठीक करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं तो आपको एक बार जरूर इस नुस्खे को ट्राई करना चाहिए। लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम की मात्रा शरीर में नमक की कमी को पूरा करती है और इस समस्या को ठीक करती है।
1-ताजी मूली के पत्ते लें।
2-मूली के पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से धो लें।
3-पतों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
4-पत्तों को मिक्सी में पीस लें।
5-इसमें काला नमक, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
6-आपका जूस तैयार है और इसे आप रोजाना सुबह पी सकते हैं।