
Also Read
Sesame Oil Massage on Hand : तिल का तेल कई गुणों का भंडार होता है। इस तेल से हाथों यानि हथेली की मालिश करने से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। मुख्य रूप से तिल के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। इसके साथ ही यह मांसपेशियों में होने वाली थकान को भी कम कर सकता है। दर्द और सूजन की परेशानी को कम करने में भी तिल का तेल काफी प्रभावी साबित हो सकता है। ऐसे में अगर आप नियमित रूप से तिल के तेल से हथेली की मालिश करते हैं, तो यह कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं तिल के तेल से हथेली की मालिश करने से होने वाले फायदे क्या हैं?
हाथों में होने वाली सूजन को कम करने के लिए आप हथेली पर तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इंफ़्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। साथ ही इससे मांसपेशियों का तनाव भी काफी हद तक कम हो सकता है।
हाथों में होने वाली खुजली, चकत्ते और स्किन निकलने की परेशानी को कम करने के लिए आप हथेली पर तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन बी और विटामिन ई की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो चकत्तों को शांत कर सकता है। साथ ही निशान भी कम कर सकता है।
हाथों की मांसपेशियों से लेकर अन्य हिस्सों की मांसपेशियों को एक्टिव रखने के लिए आप तिल के तेल से मालिश कर सकते हैं। दरअसल, तिल के तेल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी मांसपेशियों को एक्टिव रख सकते हैं।
स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए भी तिल के तेल का प्रयोग किया जा सकता है। अक्सर ठंडियों में हाथों की स्किन निकलने लगती है, जिसकी वजह से आपको परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में आप तिल के तेल से हथेली की मसाज कर सकते हैं। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही यह यूवी किरणों से आपकी स्किन को सुरक्षित रख सकते हैं।
Also Read : हथेलियों पर बहुत ज्यादा पसीना आता है, क्या कोई बीमारी है
हथेली पर तिल के तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर किया जा सकता है। दरअसल, जब आप मालिश करते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। साथ ही इससे आपके दिमाग को भी शांति मिलती है। इतना ही नहीं, इससे सिरदर्द में भी आराम मिल सकता है।
हथेली पर तिल के तेल से मालिश करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में तेल लें, इसमें 1 से 2 लौंग को डालकर हल्का सा गर्म कर लें। इसके बाद तेल को अपनी हथेली पर लगाकर कुछ देर के लिए प्रेश देकर मालिश करें।