
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 17, 2023 12:54 PM IST
Health benefits of herbal tea in hindi: गर्मियों के दिनों में चाय का नाम मात्र लेने से ही आपको गर्मी लगने लगती है। लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें हर हाल में चाय पीनी ही होती है। देखा गया है कि कुछ लोग गर्मियों में भी कई बार चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि खासतौर पर गर्मियों में चाय पीना आपकी सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाती है और शरीर में पानी की कमी भी करती है। देखा गया है कि कुछ लोग गर्मियों के दिनों में रात के समय भी चाय पीकर सोते हैं, जो आपके शरीर को गर्म तो करती है ही बल्कि आपकी नींद के साथ भी छेड़छाड़ करती है। यह पूरी तरह से नेचुरल चाय है और एक खास जड़ी-बूटी से तैयार की जाती है। यदि आपको भी रात के समय चाय पीने की आदत है, तो यह जड़ी-बूटी वाली चाय आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। चलिए जानते हैं रात के समय ये खास चाय पीने के फायदे और नुकसान।
जब भी चाय का नाम आता है, तो हमारे दिमाग में गर्मा-गर्म दूध वाली चाय आती है। लेकिन वे चाय रात के समय आपकी सेहत को कई नुकसान पहुंचाती है। जबकि कुछ हर्बल चाय ऐसी हैं, जिन्हें सोने से पहले पीना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन हर्बल चाय में से एक है लेमन ग्रास चाय। खासतौर पर रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
लेमन ग्रास टी को बॉडी टेंपरेचर लो करने वाले खास हर्बल ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। बुखार आदि को कम करने के लिए भी लेमन ग्रास टी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गर्मियों में रात के समय लेमन ग्रास चाय पीने से रात भर बॉडी का तापमान ठंडा रहता है।
जहां रात के समय दूध वाली या काली चाय पीना आपकी नींद को खराब करती है, क्योंकि उसमें कैफीन होता है। वहीं लेमन ग्रास टी अच्छी नींद लाने में मदद करती है। लेमन ग्रास टी में कई ऐसे खास तरह के तत्व पाए जाते हैं, जो आपके दिमाग को शांत करके अच्छी नींद लाते हैं।
पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए भी लेमन ग्रास टी का सेवन किया जा सकता है। पेट में दर्द, सीने में जलन, उल्टी, दस्त या कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करें। कुछ लोग रात के समय लेमन ग्रास टी का सेवन करते हैं, तो सुबह उनका पेट अच्छे से साफ हो जाता है।
शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए लेमन ग्रास टी का सेवन किया जा सकता है। लेमन ग्रास टी में खास तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म अच्छे से काम करता है, तो शरीर के बढ़ते वजन को तेजी से कंट्रोल करने में मदद मिलती है।