Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Can we drink ajwain and jeera water daily : जीरा और अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो लगभग हर भारतीय किचन में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। इन दोनों ही सामग्री का इस्तेमाल खाने में छौंका यानी तड़का लगाने के लिए इस्तेमाल होता है। अजवाइन की बात करें, तो इसके प्रयोग से आप अपच, बदहजमी, पेट में दर्द, पीरयड्स में होने वाले ऐंठन की परेशानी को कम कर सकते हैं। वहीं, जीरा खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए-साथ कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसका प्रयोग वजन घटाने से लेकर दर्द की परेशानी को कम करने के लिए किया जा सकता है। क्या आपने जीरा और अजवाइन के पानी का एक साथ सेवन किया है। अगर नहीं, तो इसकी शुरुआत आज से कर दें।
जी हां, जीरा और अजवाइन का पानी पीने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। यह आपके बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ ब्लोटिंग, शरीर में होने वाले दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और सुस्ती जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। ऐसे में जीरा और अजवाइन का ड्रिंक आपके लिए एक औषधि की तरह हो सकता है। आइए जानते हैं जीरा और अजवाइन का पानी पीने से सेहत को होने वाले लाभ (jeera and ajwain water in empty stomach) क्या हैं?
पीरियड्स दर्द से आराम :जीरा और अजवाइन का पानी नियमित रूप से पीने से आपको पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम मिल सकता है। यह मासिक धर्म के दौरान वजन घटने, पाचन में सुधार और सूजन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।
मेटाबॉलिज्म में करे सुधार : जीरा और अजवाइन का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पाचन में सुधार कर सकते हैं। इसके साथ ही यह चयापचय दर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम हो सकता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाए : जीरा अजवाइन का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है।
शरीर की विषाक्तता करे कम : जीरा और अजवाइन का पानी शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही इससे स्किन पर भी चमक आ सकती है।
जीरा और अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक गिलास में पानी भर लें, इसमें जीरा, अजवाइन और मेथी दाना डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छान लें और खाली पेट (jeera and ajwain water in empty stomach) पिएं।
अगर आपने रात में इन चीजों को नहीं भिगोया है, तो सुबह 2 गिलास पानी में जीरा, अजवाइन और मेथी डालकर करीब आधा होने तक उबाल लें। इसके बाद इसमें नींबू और गुड़ डालकर चाय की तरह इसका सेवन करें। इ
जीरा और अजवाइन का पानी पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की जरूर सलाह लें।