Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आपने अक्सर अपने घर के आस-पास बगीचों में लाल रंग का छोटा सा फूल जरूर देखा होगा। यह फूल दिखने में जितना सुंदर लगता है इसके सेहत को लाभ भी उतने ही हैं। यदि बात करें महिलाओं के स्वास्थ्य की तो महिलाओं की कई समस्याओं में ये फूल किसी रामबाण से कम नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फूल का नाम गुड़हल है। इसके साथ ही इसमें विटामिन-सी, मिनरल्स, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर होते हैं। यदि आप पीरियड्स की समस्या से परेशान है या आपको स्किन संबंधी किसी तरह की समस्या है तो गुड़हल का फूल आपके लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं महिलाओं की किन समस्याओं के में कारगर है गुड़हल का फूल और साथ ही जानिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका।
यदि आपकी पीरियड्स साइकल रेगुलर नहीं है तो गुड़हल का फूल आपकी काफी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको गुड़हल की पत्तियों का इस्तेमाल चाय के रूप में करना चाहिए। दरअसल महिलाओं के शरीर में मौजूद एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल का बैलेंस बिगड़ जाना ही पीरियड्स के अनियमित होने का कारण बन जाता है। यदि आप कुछ दिन लगातार गुड़हल के पत्तियों की चाय बनाकर पी लेती हैं तो इससे आपकी पीरियड्स संबंधित सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
पीरियड्स के दौरान पेन होना एक सामान्य बात है लेकिन मुश्किल तब हो जाती है कि जब यह दर्द असहनीय हो जाता है। यदि आपको इस तरह की समस्या है, तो गुड़हल की चाय आपकी इस समस्या का पक्का इलाज साबित हो सकती है। इसके लिए आपको गुड़हल की कली के बीज निकालकर दो कलियों का सेवन रोज सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसका सेवन लगातार 1 सप्ताह करने से आपको दर्द में काफी राहत मिल सकती है।
गुड़हल का प्रयोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने में किया जाता है। आप भी इसका सेवन अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने और अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए कर सकते हैं। दरअसल गुड़हल में कई एंटीऑक्सीडेंट और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं, जो हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी बॉडी में नेचुरल कोलेजन का निर्माण करता है।
यदि आप मुंह में होने वाले छालों से परेशान रहते हैं और इसके कारण आपका खाना पीना भी मुश्किल हो गया है। तो गुड़हल इसमें आपकी काफी मदद कर सकता है। दरअसल गुड़हल के पत्ते चबाने से आपको मुंह के छालों से आसानी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप रोज सुबह 4-5 गुड़हल के पत्ते अच्छे से चबाएं ये आपको मुंह से छालों की समस्या से जल्द छुटकारा दिला सकते हैं।