Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Health Benefits of Ginger : सेहत के लिए कमाल है अदरक, पेट दर्द से लेकर गठिया तक सबसे मिलेगा आराम

अदरक (Ginger) में जिंक, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों के साथ भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण (Antioxidant Properties) पाए जाते हैं। जो हमारी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। यदि आप अदरक का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो आपको कई तरह के बदलाव अपने शरीर में देखने को मिलेंगे।

Health Benefits of Ginger : सेहत के लिए कमाल है अदरक, पेट दर्द से लेकर गठिया तक सबसे मिलेगा आराम
Ginger benefits in hindi

Written by intern23.seo |Updated : September 6, 2023 12:01 PM IST

सुबह-सुबह अदरक वाली चाय पीना भला किसे नहीं पसंद है, यदि सुबह अदरक वाली चाय पीने के लिए मिल जाए तो पूरा दिन चुस्ती और फुर्ती से भर जाता है। वहीं अदरक ना केवल हमारे खाने के जायके को बढ़ाता है बल्कि इससे हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी देखने को मिलते हैं। चूंकि अदरक में जिंक, फोस्फोरस जैसे पोषक तत्वों के साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि अदरक का नियमित सेवन 1 महीने लगातार कर लिया जाए तो इससे पेट से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ गठिया जैसी गंभीर समस्या का भी समाधान किया जा सकता है। यदि आप भी अर्थराइटिस और पेप्टिक अल्सर जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो अदरक का सेवन (Health Benefits of Ginger) आपके लिए एक रामबाण उपाय हो सकता है।

अदरक से होने वाले फायदे - Health Benefits Of Ginger

पेट का अल्सर होगा ठीक  (Cure Stomach Ulcer)

पेट संबंधी समस्याओंके निवारण में अदरक का प्रयोग एक औषधि के रूप में किया जाता है। पेट का हल्का-फुल्का दर्द हो या पेप्टिक अल्सर, अदरक का लगातार सेवन करने से आपको इन सभी समस्याओं से निजात मिल सकती है। पेट में पाया जाने वाला एच. पाइलोरी बैक्टीरिया पेट के अल्सर का कारण बनता है, ऐसे में यदि आप अदरक का सेवन लगातार करते हैं तो इससे आपको अल्सर में काफी राहत मिल सकती है।

गठिया या अर्थराइटिस से मिलेगी राहत

अदरक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हमारे शरीर में हो रही सूजन को कम करने में काफी मदद करते हैं। अदरक का सेवन नियमित करने से आपको अर्थराइटिस के भयानक दर्द से निपटने में मदद मिलती है। इसके साथ ही अदरक में कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।

Also Read

More News

अल्जाइमर में लाभदायक  (Beneficial in Alzheimer)

अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी को ठीक करने में अदरक काफी मदद करता है, अदरक खाने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त होता है। अदरक में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लामेटरी गुण दिमाग में होने वाली सूजन को कम करके अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या में काफी राहत दिलाते हैं।

पीरियड्स पेन में राहत (Relief in Periods Pain)

अदरक को पानी में उबालकर उसे पीने से महिलाओं को पीरियड्स पेन में काफी राहत मिलती है। पीरियड्स पेन से राहत के लिए आप अदरक का पाउडर बनाकर भी खा सकती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से राहत के लिए अदरक के पानी को दिन में 2-3 बार पीएं इससे आपको काफी लाभ होगा।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

About the Author

... Read More