
Also Read
Health benefits of raw banana
Benefits of Raw Banana: केला हमारी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। शरीर को मजबूत करना हो या वेट गेन करना हो आपको केला खाने की सलाह जरूर दी जाती होगी। आपने पका हुआ केला खाने के फायदों के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा केला भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर केला का सेवन करने से कई रोगों से बचाव किया जा सकता है। कई लोग कच्चे केले को उबालकर, तो कुछ इसकी चिप्स बनाकर खाना पसंद करते हैं। यदि आप भी कच्चे केले का सेवन नियमित करते हैं तो आपको कई तरह के रोगों से छुटकारा मिल जाएगा।
शुगर पेशेंट के लिए कच्चा केला रामबाण से कम नहीं है। यदि आप इसका सेवन करते हैं तो यह शुगर लेवल कम करने का बेहद आसान और कारगर तरीका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, और यह हमारे इंसुलिन हार्मोन के रिलीज को बढ़ाता है। यही कारण है कि इसे आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपका शुगर लेवल आसानी से कंट्रोल में आ सकता है।
कच्चे केले में मौजूद पोटेशियम हमारे ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल करने का काम करता है। जिसके चलते यह हमें कई तरह की हार्ट संबंधी समस्याओं से भी बचाता है। यदि आप रोजाना 1 कच्चा केला खा लेते हैं तो इससे आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा टल जाता है। यदि आप अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखना चाहते हैं तो आपको कच्चे केला का सेवन शुरू कर देना चाहिए।
कच्चा केला आपकी वजन कम करने में भी काफी मदद करता है। जिसका कारण इसमें पाया जाने वाला डायटरी फाइबर है। यदि आप रोजाना कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है,और आप अनावश्यक खाने से बचते हैं। इसलिए यदि आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, रोज 1 कच्चा केला खाएं।
कच्चे केले में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा पेट संबंधी विकारों जैसे ब्लोटिंग, अपच, गैस, कब्ज आदि को ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसके नियमित सेवन से हमारी पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। यदि आप कच्चे केले की सब्जी बनाकर सेवन करते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र काफी तेज हो सकता है।
कच्चे केले में विटामिन-सी, विटामिन-बी, विटामिन-के, विटामिन-ई, जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। जो हमारे शरीर की एंजाइमेटिक प्रक्रियाओं में मदद करती है। यही कारण है कि कच्चे केले का सेवन करने से हमारा मेटाबॉलिज्म लेवल बूस्ट होता है।
Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसे विशेषज्ञ की राय न समझें। लेख में बताई गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से प्राप्त की गई है। आप किसी भी खाद्य पदार्थ का इस्तेमाल किसी रोग के इलाज के लिए करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।