जायफल और दूध का कॉम्बिनेशन है बेस्ट, शरीर की इन 5 परेशानियों को कर सकता है दूर

Milk and Nutmeg Benefits :  दूध और जायफल का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 1, 2023 12:04 PM IST

Milk and Nutmeg Benefits : दादी-नानी के नुस्खे हमेशा बच्चों के लिए कारगर साबित हुए हैं। जायफल का इस्तेमाल भी हमारी दादी-नानी सदियों से इस्तेमाल करते आ रही हैं। बच्चों के खांसी-जुकम से लेकर नाक बहने की परेशानी को कम करने में यह काफी प्रभावी हो सकता है। लेकिन क्या आपने कभी जायफल और दूध का एक साथ सेवन किया है? जी हां, जायफल और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह अनिद्रा की परेशानी को दूर करने के साथ-साथ पुरुषों को होने वाली परेशानी को कम करने में लाभकारी हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं दूध और जायफल का एक साथ सेवन करने के क्या हैं फायदे?

दूध और जायफल का सेवन करने के फायदे

सर्दी जुकाम से आराम

सर्दी-जुकाम की होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आप रोजाना रात में जायफल और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो आपको सर्दी-जुकाम की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। 

अनिद्रा की परेशानी से राहत

अनिद्रा की समस्याओं को दूर करने के लिए आप रात के समय जायफल और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह तनाव को कम करके नींद को बेहतर करने में असरदार हो सकता है। इसके लिए रोजाना रात में 1 गिलास गर्म दूध लें, इसमें जायफल का पाउडर मिक्स करके पिएं। इससे काफी लाभ होगा।

पेट की समस्या से आराम

पेट में होने वाली गैस, अपच, बदहजमी जैसी परेशानी को कम करने के लिए आप जायफल और दूध का सेवन कर सकते हैं। इसे आप रोजाना रात में या फिर शाम के समय एक गिलास पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ होगा। यह मेटाबॉलिज्म को सुधारने में भी प्रभावी है।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को दूर करने के लिए दूध और जायफल का एक साथ सेवन कर सकते हैं। इन दोनों ही मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो कमजोर इम्यूनिटी की परेशानी को कम करने के लिए प्रभावी हो सकता है। 

स्किन की समस्याएं

स्किन की परेशानी जैसे- पिंपल्स, एक्ने, सफेद दाग-धब्बों की समस्याओं को कम कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच दूध लें, इसमें जायफल को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। इस लेप को चेहरे पर लगाने से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

जायफल और दूध का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं को कम किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source