
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 6, 2025 2:40 PM IST
Fenugreek Seeds Water Benefits: मेथी के बीज ना केवल एक हेल्दी मसाला हैं बल्कि ये एक आयुर्वेदिक औषधी भी हैं। मेथी मोटापे से लेकर डायबिटीज और महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं से आराम दिलाने वाले नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, मेथी का पानी पीने से भी कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से आराम मिल पाता है। आयुर्वेद में मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीने की सलाह भी दी जाती है। मेथी का पानी पीने से डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है और इससे पेट की समस्याएं भी कम होती है। विशेषकर डायबिटीज में मेथी का पानी पीना (Diabetes mein methi ka pani) बहुत लाभकारी माना जाता है। बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए (way for lowering high blood sugar level) मेथी का पानी पीने का नियम बहुत से लोग फॉलो करते हैं। दरअसल, मेथी के बीजों में गैलेक्टोमैनन नामक एक फाइबर मौजूद होता है। यह फाइबर जो ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। शुगर लेवल कंट्रोल में रहने से इंसुलिन सेंसिटिविटी भी बढ़ती है। इससे शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता और डायबिटीज मैनेजमेंट में भी सहायता होती है। यहां पढ़िए मेथी का पानी बनाने का तरीका, मेथी के पानी के फायदे और इसे पीने का सही तरीका।
जिन लोगों को अपना वजन कम करने में दिक्कत आ रही है उनके लिए मेथी का पानी पीना लाभकारी हो सकता है। मेथी का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ सकता है। साथ ही मेथी के तत्व शुगर क्रेविंग्स को भी कंट्रोल करते हैं। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आपका वजन बढ़ने से रोकने में आसानी होती है।
जोड़ों के तेज दर्द और जोड़ों में सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में भी मेथी का पानी बहुत कारगर है। आप रोजाना खाली पेट मेथी का पानी पीकर अपनी जॉइंट पेन की समस्या को कम कर सकते हैं। मेथी में इंफ्लेमेशन कम करने वाले तत्व होते हैं जो सूजन को कम करने और जॉइंट पेन से आराम दिलाने का काम करते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का रिस्क कम करने में भी मेथी के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मेथी का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। यह ब्लड प्रेशर लेवल को भी नॉर्मल रखने का काम करता है जिससे हार्ट हेल्थ सुधरती है और हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।