मोटापा, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे गुड़ और सोंठ का पानी, इस तरह सेवन करने से होंगी कई समस्याएं दूर

Dry Ginger and Jaggery Water : गुड़ और सोंठ का पानी पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह बढ़ते मोटापे को कंट्रोल करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं गुड़ और सोंठ का पानी पीने के सेहत को होने वाले लाभ-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : February 8, 2023 4:16 PM IST

Dry Ginger and Jaggery Water : सर्दियों में गुड़ और सोंठ का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। इसके सेवन से आप अपना बढ़ता वजन कंट्रोल कर सकते हैं। इसके साथ ही यह आपकी इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करने में प्रभावी हो सकता है। गुड़ और सोंठ से तैयार पानी पीने से आपके शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में गुड़ और सोंठ से सेहत को होने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं गुड़ और सोंठ से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

गुड़ और सोंठ में मौजूद पोषक तत्व?

गुड़ और सोंठ में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकते हैं। गुड़ में पोटैशियम, फाइबर, जिंक, मैग्नीज, मैग्नीशियम, ग्लूकोज और आयरन भरपूर रूप से होता है। वहीं, सोंठ में फाइबर, विटामिन ए और सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइफ्लेमेटरी गुण भरपूर होते हैं, जो आपको संक्रमण के खतरे से बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ और सोंठ का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। 

गुड़ और सोंठ का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Jaggery And Dry Ginger Water

गुड़ और सोंठ का पानी पीने से आपकी सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने से लेकर आपके मोटापे को कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ मुख्य लाभ के बारे में-

वजन करें कंट्रोल

गुड़ और सोंठ का पानी पीने से आपके शरीर का वजन कंट्रोल हो सकता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपने शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को तेजी से बर्न करना चाहते हैं तो अपने आहार में गुड़ और सोंठ का पानी जरूर शामिल करें। 

शरीर की सूजन से राहत

गुड़ और सोंठ का पानी पीने से शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है, जो गठिया में होने वाली दर्द और सूजन से राहत दिलाने में प्रभावी है। दरअसल, गुड़ और सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर की सूजन कम हो तो गुड़ और सोंठ का पानी नियमित रूप से पिएं

सर्दी-जुकाम से दिलाए राहत

गुड़ और सोंठ का पानी पीने से सर्दी-जुकाम की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो सर्दी-जुकाम की समस्याओं से राहत दिला सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आप सर्दी-जुकाम की समस्याओं से दूर रहें तो अपने आहार में गुड़ और सोंठ का पानी जरूर शामिल करें। 

पाचन करे दुरुस्त

गुड़ और सोंठ का पानी पीने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है, जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर कर सकता है। इसके सेवन से आप अपच, कब्ज, गैस, एसिडिटी की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। साथ ही खट्टी डकार की समस्याओं को भी यह दूर कर सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल के कंट्रोल

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में गुड़ और सोंठ का पानी प्रभावी हो सकता है। वहीं, इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है, जिससे आप अपने हार्ट हेल्थ को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक के खतरे से बचना चाहते हैं, तो अपने आहार में गुड़ और सोंठ का पानी जरूर शामिल करें। 

गुड़ और सोंठ का पानी आपके स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source