रोजाना खाली पेट लौंग का पानी पीने से मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, इस्तेमाल करने का सही तरीका भी जान लें

Clove water benefits: अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही डाइट और व्यायाम के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखा जरूरी होता है, जिनमें से एक बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 10, 2024 3:10 PM IST

Clove water empty stomach: अपने स्वास्थ्य को अच्छा बने रखने के लिए आप कई हर छोटी-छोटी चीज का ध्यान रखना पड़ता है और जब आप इन चीजों का ध्यान नहीं रख पाते हैं, तो इसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी की बीमारियां होने लगती हैं। बार-बार स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने के पीछे एक कारण यह भी है कि लोग अक्सर छोटी-छोटी बीमारियों से निपटने के लिए बार-बार दवाएं ले लेते हैं। हालांकि, अगर स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो बार-बार ये दवाएं लेने की भी जरूरत न पड़े। बहुत से ऐसे छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे होते हैं, जिनका अगर समय रहते सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो ये भविष्य में होने वाली बड़ी-बड़ी बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रोजाना खाली पेट लौंग का पानी पीना आपके सेहत को अच्छा बनाता है और साथ ही भविष्य में होने वाली कई बीमारियों के खतरे को कम करता है।

रोजाना खाली पेट लौंग का पानी पीना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहता है और नियमित रूप से यह पानी पीने से शरीर से कई बीमारियां होने का खतरा दूर हो जाता है -

1. लिवर रोगों का खतरा दूर करे

लोंग का पानी लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। रात को एक गिलास पानी में 7 से 8 लौंग रखें और गिलास को ढक कर रख दें। सुबह लौंग का छानकर निकाल दें और खाली पेट इसका सेवन करें। जिन लोगों को पहले से ही लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए यह नुस्खा काफी फायदेमंद हो सकता है।

2. पेट की बीमारियों का इलाज करे

लौंग के पानी का सेवन करना पेट से लिए भी बेहद फायदेमंद रहता है और नियमित रूप से लौंग के पानी का सेवन करना पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। लौंग के पानी में मौजूद खास तत्व न सिर्फ डाइजेशन में सुधार करते हैं, बल्कि पेट दर्द, कब्ज और पेट फूलने जैसी बीमारियों का इलाज करने में भी काफी मदद कर सकते हैं।

3. हेयर फॉल कंट्रोल करने में मदद

बाल झड़ना कोई आम बात नहीं बल्कि एक गंभीर बीमारी हो सकती है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। अगर आपको बाल झड़ने की समस्या हो रही है, तो आप भी रोजाना एक गिलास लौंग के पानी का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा बल्कि साथ ही साथ स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा भी काफी कम हो सकता है।

4. हार्ट डिजीज का खतरा दूर करे

हृदय से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी लौंग के पानी का सेवन करना काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। लौंग के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मदद करते हैं, जिसकी मदद से हार्ट से जुड़ी समस्याओं का खतरा काफी कम हो सकता है और नियमित रूप से इसका उपयोग किया जाना चाहिए।

5. संक्रमण का खतरा दूर करे

लगातार कमजोर पड़ रही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए भी लौंग के पानी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। अगर आपको लगता है कि आपको बार-बार संक्रमण या एलर्जी हो रही है, तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमजोर पड़ने का एक संकेत हो सकता है और इससे निपटने के लिए जल्द से जल्द रोजाना सुबह एक गिलास लौंग का पानी पीने के साथ-साथ अच्छी डाइट लेना शुरू कर देना चाहिए।