
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 22, 2020 6:30 PM IST
Research conducted in 2019 stated that Ajwain oil is hypoglycaemic, and incorporation into a diabetic’s diet may show marked effects. Simply consuming ajwain with water helps in weight loss and indigestion.
Ajwain Water Benefits in Hindi: अजवाइन (Ajwain in Hindi) का इस्तेमाल ना सिर्फ आयुर्वेद में किया जाता है, बल्कि अधिकतर लोग इसे पेट संबंधित समस्या होने पर खाते हैं। अजवाइन में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से (Ajwain benefits in hindi) बचाते हैं। पेट से संबंधित रोगों जैसे गैस, पेट दर्द, पेट में सूजन को दूर करने के लिए अजवाइन रामबाण इलाज है। अजवाइन को आप सेंधा नमक के साथ चबाकर खा सकते हैं। इससे पेट दर्द की समस्या दूर होती है। अजवाइन (Carom seeds) के साथ ही अजवाइन का पानी (Ajwain water health benefits) पीना भी सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, खासकर तब, जब आप सुबह में खाली पेट अजवाइन का पानी पीते हैं।
गर्भावस्था में यदि सीमित मात्रा में अजवाइन या इसका पानी पिएं तो लाभ पहुंचाता है। अजवाइन स्वाद में तीखी सी लगती है, तो आप इसे चबाकर खाने से बेहतर है कि इसका पानी पिएं। अजवाइन को पानी में भिगोकर भी पी सकती हैं या फिर एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें। फिर इसे ठंडा या हल्का गुनगुना पिएं। अक्सर, प्रेग्नेंसी में उल्टी, पैरों में सूजन, जी मिचलाना, पेट फूलना, गैस, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं नजर आती हैं। अजवाइन में मौजूद थायमोल पाचनशक्ति को दुरुस्त करता है। प्रेग्नेंसी में कब्ज की समस्या से बचे रहना चाहती हैं, तो अजवाइन खाएं। इससे पाचन प्रक्रिया सही से काम करती है, जिससे कब्ज नहीं होता।
मौसम बदलने से यदि आप सर्दी-जुकाम, खांसी, कफ आदि से परेशान हैं, तो अजवाइन का पानी खाली पेट पिएं।