
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : May 21, 2024 3:31 PM IST
Khali pet laung chabane ke fayde: हमारी किचन में रखा मसाला किसी रूप में हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। उन्हें मसाले में से एक है लौंग। लौंग हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छी साबित होती है। आयुर्वेद में भी लौंग के कई फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेद की मानें तो लौंग कई गुणों से भरपूर होती है। विशेषज्ञों की मानें तो लौंग में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, मैंगनीज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो कि हमारे स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने में मददगार होते हैं। इसलिए आपको अपने खान-पान में लौंग को शामिल करना चाहिए। इस जैसे आप चाहे वैसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप इसका इस्तेमाल सब्जी में कर सकते हैं। वहीं कई लोग चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए भी चाय में लौंग डालते हैं। इसके अलावा कई लोग इसे ऐसे ही मुंह में डालकर रखते हैं और चबाकर खाना भी पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह उठते ही लौंग का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद साबित हो सकता है।
सुबह उठकर लौंग का सेवन करना आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद कर सकता है। दरअसल लौंग में मौजूद यह कई तरह के पोषक तत्व आपके शरीर के लिए जरूरी होते हैं। और जब आप इनका सेवन लगातार करते हैं तो शरीर में मौजूद व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाने का मौका मिल जाता है। इसलिए आप रोज सुबह उठकर एक लौंग को मुंह में रखें या फिर चबाकर खा जाएं।
लौंग में यूजेनॉल नामक एक तत्व पाया जाता है जो दांत के दर्द में पदार्थ से जुड़ी अन्य समस्याओं में काम करता है। वही जब आपको सुबह उठकर लौंग को चबाकर खाते हैं तो आपको दांत दर्द व इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से भी निजात मिल जाता है। दांतों से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए लौंग चबाना काफी फायदेमंद हो सकता है।
लिवर हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है। इसकी सेहत को बनाए रखना हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। ऐसे में सुबह लौंग का किया गया सेवन आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। लौंग एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो आपके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचती है। इसलिए कोशिश करें कि वह सुबह एक लौंग चबाकर जरूर खाएं।
कई लोगों को दांतों की परेशानी होती है, जिसमें पायरिया, दांत में कीड़ा लगने की वजह से मुंह से बदबू आने लगती है। ऐसे में कई बार आपको दूसरों के आगे शर्मिंदा भी होना पड़ता है और वह भी आपसे दूर भागते हैं। आप कितना ही अच्छे से ब्रश कर ले लेकिन यह बदबू नहीं जाती तो सुबह-सुबह लौंग का सेवन करके देखें। दरअसल लौंग में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि आपके मुंह से आने वाली बदबू और बैक्टीरियल समस्याओं को होने रोकते हैं।
लौंग में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी फंगल गुण आपको सर्दी जुकाम जैसे समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। अगर आप भी सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से परेशान है या आपको बार-बार सर्दी जुकाम होता रहता है तो एक बार लौंग का सेवन जरूर करके देखिए आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.