रात में सोने से पहले मुंह में दबाकर रख लें ये 1 चीज, लिवर में सूजन से लेकर UTI की हो जाएगी छुट्टी

Eating cloves at night benefits : रात में सोने से पहले लौंग को चबाने से शरीर की कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 5, 2024 5:01 PM IST

Eating cloves at night benefits : लौंग आमतौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक भारतीय मसाला है, जो न सिर्फ किसी व्यंजन का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इससे पोषण मूल्य को भी बढ़ावा मिलता है। वैज्ञानिक रूप से लौंग को साइज़ियम एओमैटिकम के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद में सदियों से इसका प्रयोग औषधीय गुणों के लिए किया जाता है। अगर आप रोजाना रात में सोने से पहले 2 से 3 लौंग मुंह में चबाते है, तो इसे दांतों से लेकर मुंह में होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं रोजाना रात में लौंग का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले लाभ क्या हैं?

शुगर लेवल करे कंट्रोल

रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप लौंग को चबाकर खाते हैं, तो इससे शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। लौंग का अर्क हमारे शरीर में हार्मोन इंसुलिन की तरह काम करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। एक महीने तक प्रतिदिन एक से तीन ग्राम लौंग चबाकर खाते हैं, तो इससे टाइप 2 डायबिटीज के खतरों को कम किया जा सकता है।

लौंग आंतों के स्वास्थ्य को दे बढ़ावा

लौंग फाइबर से भरपूर होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। अगर आप रोजाना लौंग को चबाकर खाते हैं, तो इससे आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिल सकता है। लौंग को अपच से राहत दिलाने और गैस की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही यह कब्ज को भी दूर कर सकता है।

लिवर को रखे स्वस्थ

लिवर की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले लौंग चबाएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो लिवर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रख सकता है। इससे डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद मिल सकती है। अगर आप लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो रात में सोने से पहले लौंग को चबाकर खाएं।

लौंग यूटीआई का करे इलाज

लौंग को चबाने से शरीर को बैक्टीरियल और वारयल समस्याओं से सुरक्षित रखा जा सकता है। लौंग में इथेनॉलिक अर्क होता है, जो रोगाणुरोधी गुणों का भंडार है। इससे यूरिन पथ के संक्रमण को दूर किया जा सकता है। इससे यूटीआई की परेशानी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

रात में सोने से पहले लौंग को चबाकर खाने से कई तरह की परेशानी को दूर किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो रही है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें।