केवल लौकी ही नहीं इसके छिलके भी हैं बेहद फायदेमंद, फेंकने से पहले 100 बार सोचें

Health benefits of Bottle gourd: लौकी के फायदों के बारे में आपने अक्सर बहुत से लोगों को कहते सुना होगा, वहीं हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसके फायदों के बारे में अक्सर बताते नजर आते हैं। आज हम आपको लौकी के साथ-साथ इसके छिलकों के फायदों के बारे में भी बताने जा रहे हैं।

WrittenBy

Written By: intern23.seo | Published : November 29, 2023 2:47 PM IST

Health benefits of Bottle gourd: लौकी अपने हेल्थ बेनिफिट्स के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती है। पोषक तत्वों से भरपूर लौकी का सेवन हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-बी (कॉम्प्लेक्स), विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। शरीर के लिए इतनी लाभकारी लौकी के छिलके को उतारकर हम अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी के छिलके भी आपकी सेहत को तंदरुस्त रखने में मदद कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो लौकी के छिलकों का प्रयोग स्किन संबंधी समस्याओं के लिए काफी कारगर साबित होता है। आइए जानते हैं लौकी के छिलकों का प्रयोग..

लौकी के छिलकों का प्रयोग (Use of bottle gourd peel)

1. ग्लोइंग स्किन के लिए (Glowing Skin)

यदि आपका चेहरा रूखा और बेजान होता जा रहा है, तो लौकी के छिलके आपकी इस रूखी और बेजान त्वचा में जान फूंक सकते हैं। इसके लिए आप लौकी के छिलकों को धूप में सुखा लें और फिर इन्हें बारीक पीस लें। इस पाउडर में 2 चम्मच चंदन पाउडर मिला लें। अब इसमें 1-2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 20-25 तक लगा रहने के बाद पानी से धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इस प्रयोग को करने से आपकी त्वचा पर ग्लो आने लगेगा।

2.बवासीर में राहत (relief in Piles)

यदि आपको बवासीर की समस्या से परेशान हैं तो आप लौकी से छिलके से इस दर्दनाक समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप रोज लौकी के छिलकों का सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं। सेवन करने के लिए आप लौकी के छिलकों का पाउडर तैयार कर लें। जिसके लिए आप छिलकों को धूप में सूखाकर उनको बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें।

3. रूकेगा हेयर लॉस (Helps in Hair loss)

यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं तो इससे निजात पाने के लिए लौकी के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप लौकी के छिलकों को तिल के तेल में डालकर गर्म कर लें। अब इस तेल से अपनी स्कैल्प की मसाज करें, इससे आप बालों के झड़ने और गंजापन आदि की समस्या से निजात पा सकते हैं।

4. त्वचा की जलन होगी खत्म (Stop Skin irritation)

यदि आपकी पर अक्सर जलन होती रहती है। तो इस जलन से निजात पाने और ठंडक पहुंचाने के लिए आप लौकी के छिलकों को पीसकर उसके पेस्ट को त्वचा पर अप्लाई कर सकते हैं। इस तरह आपको त्वचा पर होने वाली जलन से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इस लेख का उद्देश्य आपको किसी तरह की विशेषज्ञ सलाह देना नहीं है। यदि आप किसी की चीज का प्रयोग औषधी के तौर पर कर रहे हैं तो बिना डॉक्टर की सलाह के न करें।