रोजाना खाली पेट पी लें इस सूखे पत्ते से बनी चाय, हाई ब्लड शुगर से इन 13 बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Bay Leaf Tea Benefits :  रोजाना खाली पेट तेज पत्ते की चाय का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : May 13, 2024 1:47 PM IST

Bay Leaf Tea Benefits : भारतीय खानपान में कई ऐसे मसालों का प्रयोग होता है, जो आयुर्वेद की दृष्टि से सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इन मसालों में कई तरह के पत्ते शामिल है, जिसमें से तेजपत्ता काफी ज्यादा प्रभावी मसाला है। यह न सिर्फ भारत में बल्कि कई अन्य देशों जैसे- भारत, रूस, फ्रांस, इटली, तुर्की, स्पेन और साथ ही मैक्सिको इत्यादि देशों में इसका प्रयोग किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तेज पत्ता का इस्तेमाल आपने कई बार किया होगा, लेकिन क्या आपने इसकी चाय या पानी का सेवन किया है। जी हां, तेजपत्ते का पानी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। यह मोटापा कम करने से लेकर ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी परेशानी से आपको राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं तेजपत्ते का पानी पीने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?

तेज पत्ते का पानी पाने से सेहत को होने वाले फायदे (Bay Leaf Tea Benefits in Hindi)

तेज पत्ते की चाय पीने से न सिर्फ 1 फायदा होता है, बल्कि यह कई तरह से आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में-

  1. यह चाय टाइप 2 डायबिटीज का इलाज कर सकता है, जिससे इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है।
  2. इस पानी की मदद से पाचन में सुधार होता है।
  3. रुक-रुककर पेशाब आने की परेशानी हो कम करता है। इससे पेशाब को बढ़ावा मिल सकता है।
  4. कब्ज की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।
  5. हार्टबीट को कंट्रोल करने में असरदार है।
  6. ब्लड प्रेशर को कम करने में यह काफी फायदेमंद है।
  7. विटामिन सी का स्रोत है।
  8. इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं।
  9. मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकता है।
  10. वजन घटाने में यह काफी असरदार है।
  11. तनाव के स्तर को कम कर सकता है।
  12. इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं
  13. कैंसर का इलाज कर सकता है।

कैसे चाय करें तेजपत्ते की चाय? (Bay Leaf Tea Recipe)

आवश्यक सामग्री

  • 5 तेज पत्ते
  • 1 चुटकी दालचीनी पाउडर
  • 2 कप पानी
  • नींबू और शहद (ऑप्शनल)

विधि

  • तेज पत्तों को धो लें और एक सॉस पैन में पानी उबाल लें।
  • इसके बाद इसे छानकर इसमें दालचीनी का पाउडर डालें और फिर थोड़ा सा नींबू का रस डालकर पिएं।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.