... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
खुजली और मोटापा जैसी कई समस्याओं को कम करे बबूल, जानें कैसे करें इस्तेमाल
Benefits of Babool : बबूल की जड़ें काफी मजबूत होती हैं। यह पेड़ सालों साल जिंदा रह सकती हैं। इसकी पत्तियों से लेकर फूल कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है और यह कई आयुर्वेदिक उपचार में काम (Benefits of Babool) आता है। इसकी हरी और पतली टहनियां दातून करने के काम आती हैं। इसके छाल से उत्तम कोटि का गोंद निकलता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है तथा इससे कई रोगों का उपचार किया जाता है। बबूल के दातुन (Benefits of Babool) से आप अपने दांतों को स्वच्छ और स्वस्थ रख सकते हैं। इसकी लकड़ी का कोयला भी बहुत ही अच्छा होता है। चलिए जानते हैं कि बबूल के पेड़ से और क्या-क्या (Benefits of Babool) फायदे होते हैं।
बबूल (Gum arabic tree Benefits) फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। इसके इस्तेमाल से वजन कम होता है, साथ ही इससे पेट भरा-भरा महसूस होता है। इससे हम ओवरइटिंग की समस्या से बचे रहते हैं। वजन कम करने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवक को नियंत्रित रखने में बबूल हमारी मदद करता है।
गर्मियों में अगर आपको अधिक पसीना आता है, तो बबूल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बबूल के पत्तों और इसके बाल को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाकर मालिश करें। कुछ समय बाद ठंडे पानी से नहा लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर पसीने की समस्या खत्म हो सकती है। इसके साथ ही आप बबूल के पत्तों का उबटन बनाकर भी लगा सकते हैं।
अगर आपको शरीर के किसी अंग में काफी जलन हो रही है, तो बबूल के छाल का काढ़ा बनाकर पिएं। इस काढ़े में थोड़ी सी मिश्री मिलाएं। इस काढ़े का सेवन करने से कुछ ही दिनों में शरीर में होने वाली जलन कम हो जाएगी।
बैठे-बैठे काम करने से अगर आपको कमर दर्द की समस्या हो गई है, तो बबूल आपको इस समस्या से राहत दिला सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बबूल की फली, छाल और गोंद को बराबर मात्रा में लें। इसे अच्छी तरह से पीसें। इसका सेवन करने से कमर दर्द में राहत मिलेगी।
गर्मियों में पसीने के कारण दाद की समस्या काफी ज्यादा हो जाती है। ऐसे में इसे ठीक करने के लिए बबूल के कुछ फूल लें। इस फूलों को सिरके के साथ पीस लें। इसे खुजली वाले हिस्सों पर लगाएं। इस पेस्ट को लगाने से दाद और खुजली की समस्या ठीक हो जाएगी।
बहुत से ऐसे लोग हैं, जो बबूल की टहनियों से दातुन करते हैं। रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर आप 6 सप्ताह तक बबूल और इसके अन्य अवयवों से युक्त जेल अपने दांतों पर लगाते हैं, तो इससे मसूड़ों में सूजन की समस्या ठीक होती है।
वजन को कम करने के लिए भी बबूल काफी उपयोगी है। प्रारंभिक रिसर्च से पता चला है कि रोजाना 30 ग्राम बबूल का पाउडर का इस्तेमाल करने से मोटापा तेजी से कम होता है।
कोरोनावायरस के सामने आए 3 नये लक्षण, इन्हें ना करें नजरअंदाज
डेंगू और जोड़ों के दर्द से तुरंत राहत दिलाए हरसिंगार का फूल, जानें इसके अन्य फायदे