Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करवाचौथ पर जरूर लगाएं हाथ-पैरों में मेहंदी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of applying mehndi on hands : हाथ-पैरों में मेहंदी लगाना से कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

करवाचौथ पर जरूर लगाएं हाथ-पैरों में मेहंदी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Mehndi Designs

Written by Kishori Mishra |Updated : October 18, 2024 3:31 PM IST

Karwa Chauth Mehndi :  करवाचौथ पर कई महिलाएं अपने हाथ और पैरों में मेहंदी लगाती हैं। हाथ-पैरों पर मेहंदी लगाना जितना खूबसूरत होता है, यह सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद भी माना जाता है। जी हां, हाथ-पैरों पर मेहंदी लगाना न सिर्फ शुभ होता है, बल्कि इसके सेवन से आपके मन को शांति मिलती है। वहीं, यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद में मेहंदी की तासीर को ठंडी बताई गई है। इसे लगाने से आपका मानसिक तनाव कम होता है। वहीं, हाथ-पैरों में होने वाली जलन को भी शांत किया जा सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाथ-पैरों में मेहंदी लगाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

सिरदर्द से आराम

कई बार शारीरिक रूप से थकान होने की वजह से लोगों को सिरदर्द होने लगता है, ऐसी स्थिति में अगर आप अपने पैरों और हाथों पर मेहंदी लगाते हैं, तो आपके ठंडक का एहसास होता है। इससे सिरदर्द से भी आराम मिल सकता है। मुख्य रूप से पैरों के आसपास मेहंदी लगाने से आपका तनाव कम होता है, जो दर्द से भी आराम दिला सकता है।

हाथ-पैरों की जलन करे कम

हाथ-पैरों में होने वाली जलन को शांत करने के लिए भी आप मेहंदी लगा सकते हैं। यह हाथ-पैरों की गर्मी को शांत करके होने वाली जलन को शांत कर सकता है। अगर किसी कारण से आपके हाथ-पैरों में जलन की शिकायत हो रही है, तो इस स्थिति में एक बार अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर जरूर देखें।

Also Read

More News

शरीर की गर्मी को करे कम

शरीर में होने वाली गर्मी को शांत कपने के लिए मेहंदी का प्रयोग कर सकते हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी को शांत कर सकता है। हथेली और पैरों के तलवों पर इसे लगाने से शरीर की गर्मी को शांत करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

संक्रमण से रखे सुरक्षित

मेहंदी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो आपको संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपके हाथ-पैरों में किसी तरह की संक्रमण से जुड़ी परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में आपके हाथ-पैरों में मेहंदी लगाना काफी अच्छा हो सकता है। क्योंकि इससे संक्रमण के खतरों को कम किया जा सकता है।

पैरों की बदबू करे कम

पैरों की बदबू को कम करने के लिए आप मेहंदी लगा सकते हैं। अक्सर पैरों से जूते या मोजे पहनने की वजह से गंध आने लगती है। इस स्थिति में मेहंदी लगाना आपके लिए अच्छा हो सकता है। जब आप पैरों में मेहंदी लगाते हैं, तो इससे आपके पैरों से आने वाली गंध कम हो जाती है। क्योंकि मेहंदी की अपनी एक अलग खुशबू होती है, जो काफी अच्छी होती है।

हाथ-पैरों में मेहंदी लगाना कापी अच्छा माना जा सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इससे किसी भी समस्या का पूरी तरह से इलाज नहीं हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also read : Hair Care Tips : बालों में लगाती हैं मेहंदी, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान