हाई ब्लड शुगर हो या बैड कोलेस्ट्रॉल ये स्वादिष्ट चटनी शरीर में जाते ही दवा की तरह करने लगेगी काम

Chutney for diabetes and ldl: शरीर की क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज व हाई कोलेस्ट्रॉल आदि को कंट्रोल रखने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि आप अपनी डाइट में इस खास तरह की चटनी को भी शामिल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 20, 2024 4:02 PM IST

Special flax seeds chutney and it’s benefits: अलसी (Flax Seeds) पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड है, जिसे हजारों सालों से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। इसमें ऐसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाते हैं। इसलिए स्वास्थ्य पेशेवर कहते हैं कि अलसी एक प्राकृतिक वरदान है, जो आपके भोजन को न केवल स्वादिष्ट बनाता है, बल्कि आपके शरीर को ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी देता है। लेकिन अलसी की चटनी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए एक अद्भुत और प्राकृतिक उपाय साबित हो सकती है। अलसी (फ्लेक्स सीड) में मौजूद फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और लिग्नांस जैसे तत्व शरीर में शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं। आइए जानें अलसी की चटनी के फायदे और इसे बनाने का तरीका

ब्लड शुगर नियंत्रण (Help control blood sugar)

अलसी में लिग्नांस एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। साथ ही अलसी में घुलनशील फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करता है और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए इस चटनी का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है, जो ब्लड शुगर लेवल कम करने के साथ-साथ अन्य भी कई फायदे पहुंचाता है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में सहायक (Help control bad cholesterol)

यह चटनी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करती है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देती है जिससे आप लंबे समय तक स्वस्थ रहे सकते हैं। साथ ही साथ यह हृदय को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है, क्योंकि जब आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होगी तो आपका हृदय वैसे ही स्वस्थ महसूस करेगा।

वजन कम करने में मदद (Help control body weight)

वजन घटाने में अलसी के बीज पैसे ही सहायक होते हैं और जब इसकी चटनी बनाकर खाया जाए तो यह आपके पाचन को भी सुधरती है। यह लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराने में मदद करती है, जिससे भूख कम लगती है। फाइबर से भरपूर अलसी पाचन तंत्र को दुरुस्त करती है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाती है।

अलसी की चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients for flax seeds chutney)

अलसी की चटनी बनाने के लिए आपको 100 ग्राम अलसी के बीज लेने हैं और उसके साथ 4 से 5 कली लहसुन, एक चम्मच इमली और स्वादानुसार नमक व काली मिर्च लेनी है। आप अपने स्वाद के अनुसार कुछ मसाले इसमें शामिल भी कर सकते हैं जैसे हरा धनिया या जीरा आदि।

कैसे बनाएं अलसी की चटनी

सबसे पहले आपको अलसी के बीजों को भूनना होगा जिसके लिए आप सूखी कढ़ाई का इस्तेमाल कर सकते हैं और भुन जाने के बाद उनका रंग हल्का और ज्यादा ब्राउन हो जाएगा। इसके बाद आप ग्राइंडर में सारी सामग्री को डाल दें या फिर एक-एक करके डालते जाएं और उन्हें पीसकर तैयार कर लें। चटनी तैयार होने के बाद आप इसे रोटी या पराठे के साथ ले सकते हैं। हालांकि, आपको ध्यान रखना है कि आप इसका ज्यादा मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि ऐसा करना पेट में दर्द, सीने में जलन या गैस जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।