• हिंदी

सर्दियों में सुस्त पड़े दिमाग को तेज करने के लिए काफी है लहसुन और ऑलिव ऑयल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

सर्दियों में सुस्त पड़े दिमाग को तेज करने के लिए काफी है लहसुन और ऑलिव ऑयल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Garlic and olive oil: दिमाग को चुस्त रखने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए लहसुन और जैतून के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानें इस मिश्रण से क्या फायदे मिलते हैं और सेवन का तरीका क्या है।

Written by Mukesh Sharma |Published : January 6, 2023 11:38 AM IST

Olive oil and garlic benefits: सही स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही डाइट का होना भी बहुत जरूरी है। रोजाना हेल्दी खाना लेना हेल्दी डाइट तो है, लेकिन सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने के लिए डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करना भी जरूरी है। लहसुन के फायदों के बारे में तो आप जानते ही होंगे जोड़ों में दर्द को ठीक करने से लेकर पाचन की समस्याओं को दूर करने तक इस से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि लहसुन और ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से दिमाग को तेज करने में मदद मिल सकती है। चलिए जानते हैं ऑलिव ऑयल और लहसुन के इस्तेमाल करना दिमाग और स्टैमिना के लिए किस प्रकार फायदेमंद रहता है। चलिए जानते हैं लहसुन और ऑलिव से क्या फायदे मिलते हैं और इसके इस्तेमाल का सही तरीका क्या है।

लहसुन और ऑलिव ऑयल के फायदे

1. दिमाग तेज करे

लहसुन को मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में मौजूद तत्व न्यूरोडिजेनेरेटिव डिजीज को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे याददाश्त से जुड़ी समस्याएं और डिमेंशिया जैसी बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं ऑलिव ऑयल को ब्रेन फोग का घरेलू इलाज माना गया है, जिसे कई अध्ययनों द्वारा भी प्रमाणित किया गया है। लहसुन और ऑलिव ऑयल की मदद दिमाग को तेजी से काम करने में मदद मिलती है।

2. स्टैमिना बढ़ाए

लहसुन और ऑलिव ऑयल का सही इस्तेमाल शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। कई प्राचीन चिकित्सा प्रणालियों में लहसुन का इस्तेमाल कमजोरी और थकान जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है। वहीं ऑलिव ऑयल भी शरीर को एनर्जी देने का काम करता है। लहसुन और ऑलिव ऑयल का सही इस्तेमाल करने से शरीर का स्टैमिना बढ़ता है और आपका ओवरऑल परफॉर्मेंस भी बढ़ता है।

Also Read

More News

इस्तेमाल का सही तरीका

शरीर का स्टैमिना बढ़ाना हो या फिर ब्रेन को बूस्ट करना हो, दोनों के लिए ही लहसुन और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल सही तरीके से करना पड़ता है। आपको बता दें कि लहसुन और ऑलिव ऑयल का सेवन दो तरीकों से किया जा सकता है -

  • पहला तरीका - ऑलिव ऑयल में कुछ लहसुन की कलियों को छील कर और उन्हें दो टुकड़ों में काटकर भिगो दें। रात भर इन्हे तेल में ही रहने दें और फिर इसका इस्तेमाल करें और फिर इसका सेवन करें। आप इस तेल का इस्तेमाल अगले दिन फिर से लहसुन की कलियां भिगोने के लिए भी कर सकते हैं और कम से कम तीन से चार बार एक ही बार के तेल के साथ ऐसा किया जा सकता है।
  • दूसरा तरीका - इस में आप लहसुन की कलियों को जैतून के तेल में भूनकर खा सकते हैं। यह तरीका भी काफी आसान है, जिसके लिए आप सिर्फ एक या दो चम्मच जैतून के तेल को तवे या फ्राई में गर्म करें। अच्छा गर्म होने के बाद उसमें लहसुन की कलियां डालें। कलियां जब सफेद से ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकाल कर और ठंडा करके सेवन करें।