
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 2, 2025 5:45 PM IST
Headache Problems in Winter: क्या आपको सर्दियों के मौसम में हमेशा सिरदर्द रहता है? आप ठंड से बचने का पूरा प्रयास करते हैं, गर्म कपड़ों से लेकर हर चीज करते रहते हैं, लेकिन यह दर्द है कि कम नहीं होता? तो क्या आपने इसका कारण जानने का प्रयास किया? असल में ठंडी हवाओं, शरीर में जकड़न, पानी कम पीने या सर्दी-जुकाम के कारण नाक के बंद रहने की वजह से सिरदर्द बढ़ जाता है। सिरदर्द में हमेशा दवाएं लेना भी सही नहीं होता। ऐसे में यदि आप बिना दवाओं के ठीक होना चाहते हैं तो पुदीने की पत्तियों का रस इस दर्द से निपटने का एक सरल और सस्ता विकल्प साबित हो सकता है, जो कि मात्र 10 रुपए में मिलने वाला बेहतरीन उपाय है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।
सबसे पहले आप थोड़ी-सी पुदीने की पत्तियां लें। उसे साफ पानी से धोएं, फिर उन्हें अच्छी तरह पीस लें। अब इन्हें निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इस रस को हल्के हाथों से माथे और गर्दन के ऊपरी हिस्से पर लगाएं, जिससे आपको कई लाभ मिलेंगे। अगर आप भी पुदीने की पत्तियों के फायदों के बारे में जानना चाहते हैं, तो आगे इस लेख में जानें।
पुदीने की पत्तियों में प्राकृतिक मेन्थॉल पाया जाता है, जो माथे पर लगाने से हल्की ठंडक देता है। यह ठंडक सिर के भारीपन और खिंचाव को कम करती है। साथ ही ठंड के कारण होने वाला स्ट्रेस-टाइप सिरदर्द इससे कुछ हद तक शांत महसूस होने लगता है। जिन लोगों को बार-बार सिरदर्द या सिर में भारीपन रहता है, उनके लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है।
सर्द मौसम में सिर की नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे दर्द बढ़ सकता है। उस क्षेत्र में पुदीने का रस लगाने से रक्त संचार बढ़ता है और जकड़न कम होती है। यह ताजगी का अहसास भी देता है, जिससे आप हल्का महसूस करने लगते हैं। ब्लड सर्कुलेशन को बेहद बनाने के लिए यह काफी अच्छा नुस्खा हो सकता है।
ठंड के मौसम में बहुतों से लोगों में नाक बंद से लेकर साइनस तक की समस्या देखने को मिलती है, जिससे सिरदर्द भी होने लगता है। ऐसे में पुदीने की खुशबू नाक के मार्ग को थोड़ी खोलने में मददगार साबित होती है। वहीं रस लगाते समय इसकी हल्की सुगंध भी सिरदर्द को कम करने में सहायक होती है।
पुदीना प्राकृतिक है और अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित साबित होता है, पर संवेदनशील त्वचा वालों को टेस्ट करके की इसका इस्तेमाल करना चाहिए। यदि सिरदर्द बहुत तेज हो, बार-बार हो या उल्टी-चक्कर जैसे लक्षण आएं तो डॉक्टर से जांच करवाएं। अगर आपको किसी प्रकार की स्किन एलर्जी है या फिर कोई और समस्या है, तो इस बारे में आप इस लेख में जानेंगे
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।