पार्टी में हो गयी अगर थोड़ी ज्यादा तो हैंगओवर उतारने के लिए करें ये काम, घर में ही बनाकर पिएं ये 3 ड्रिंक्स

Hangover hone par kya karein: पार्टी के बाद अगले दिन अगर आपको तेज सिरदर्द, उल्टी और थकान महसूस होती है तो आप इन प्रॉब्लम्स से आराम पाने के लिए ये उपाय कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 1, 2025 11:01 AM IST

How to get rid of Hangover after party: Hangover Home Remedies:  पार्टियों के सीजन में लोग अक्सर ड्रिंक करते हैं। जिसके बाद लोगों को हैंगओवर की समस्या होती है। विशेषकर न्यू ईयर जैसे मौकों पर जमकर पार्टी की जाती है। लेकिन, कई लोगों के लिए भारी-भरकम पार्टी को मैनेज कर पाना मुश्किल हो जाता है और अगले दिन उन्हें हैंगओवर (Hangover) हो जाता है। हैंगओवर की वजह से लोगों को सिर में दर्द, उल्टी और आंखों में लाली, ब्लड प्रेशर बढ़ने (High blood pressure) और लगातार हिचकी आने जैसी समस्याएं होती हैं। वहीं, हैंगओवर की वजह आंखें खोल पाना भी मुश्किल हो जाता है। हैंगओवर के चलते चेहरे पर सूजन बढ़ जाती है और इससे लोगों को सुस्ती, थकान और माइग्रेन जैसी परेशानियां बढ़ सकती है।

हैंगओवर उतारने और इन परेशानियों से बचने के लिए लोग कई बार कुछ तरह की दवाइयां भी खाते हैं लेकिन इससे हर बार आराम नहीं मिलता। लेकिन, कई तरह के घरेलू नुस्खों (Hangover Home Remedy) से भी आपको हैंगओवर से आराम मिल सकता है। ऐसी ही कुछ नेचुरल चीजों के बारे में पढ़ें यहां। (Tips to treat party hangover at home in Hindi.)

पार्टी के बाद हैंगओवर ठीक करने के लिए घरेलू उपाय ( Remedies to cure hangover after party)

नींबू-काला नमक का पानी (Lemon water with black salt)

हैंगओवर उतारने के लिए आप नींबू का पानी पी सकते हैं। इससे आपको सिरदर्द के साथ-साथ पेट की गैस और पेट में होनेवाली जलन से आराम मिलता है। अल्कोहल पीने के बाद अगर आपको हैंगओवर की समस्या हो तो आप नींबू का रस पानी में काला नमक के साथ मिक्स करके पी सकते हैं।

अदरक की हर्बल चाय (Ginger herbal tea)

हैंगओवर की वजह से होनेवाली समस्याओं को कम करने के लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं। अदरक में डाइजेस्टिव गुण होते हैं जो आपकी पाचन शक्ति बढ़ाते हैं और बेचैनी से भी आराम दिलाते हैं। शरीर में बचे हुए अल्कोहल को पचाने और शरीर की अंदर से सफाईमें भी अदरक कारगर है।

ऐसे बनाएं अदरक की चाय

  • एक गिलास पानी उबलने के लिए आंच पर रखें। इस पानी में 2 चम्मच अदरक का पेस्ट मिलाएं।
  • आप कच्ची हल्दी का पेस्ट भी एक चम्मच की मात्रा में इस पानी में मिला सकते हैं।
  • अब मध्यम आंच पर इस मिश्रण को 10-12 मिनट तक पकाएं।
  • फिर, इस हर्बल टी को किसी कप में छान लें और पिएं।

पुदीने का पानी (Mint leaves water)

पुदीने की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सिरदर्द, पेट में दर्द और मतली जैसी समस्याओं से आराम दिलाते हैं। आप हैंगओवर उतारने के लिए पुदीने की पत्तियों से तैयार किया गया यह ड्रिंक पी सकते हैं-

पुदीने का पानी बनाने का तरीका

  • एक कप पानी उबालें और इस पानी को किसी कप या गिलास में पलट लें।
  • अब इस पानी में 4-5 पुदीने के पत्ते डालें और गिलास को ढंककर रख दें।
  • 5 मिनट बाद आप इस पानी को पी सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source