बालों को झड़ने से रोकने के लिए इलायची फायदेमंद, जानें सही तरीका
बालों को झड़ने से रोकने के लिए इलायची फायदेमंद, जानें सही तरीका
बाल झड़ने की दवा इलायची को बना सकते हैं. तेजी से झड़ते बालों को रोकने के लिए इलायची फायदेमंद है. डेली डाइट के अलावा इलायची का ऐसा प्रयोग बालों का झड़ना कम करती है.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 8, 2020 9:01 PM IST
Hair fall: Elaichi बालों को झड़ने से बचाता है इलायची | TheHealthSite Hindi
बालों को झड़ने से रोकने के लिए आप कितने प्रयास करते हैं. लेकिन क्या जानते हैं एक इलायची आपके झड़ते बालों की समस्या को कंट्रोल कर सकती है. इलायची खाने के फायदे अनेक हैं. चाय के साथ इलायची का सबसे ज्यादा उपयोग होता है. डेली डाइट में इलायची का सेवन करने से कई फायदे होते हैं. इलायची के सेवन से बालों को पोषण मिलता है. कमजोर होते बालों के लिए इलायची बहुत फायदेमंद होती है. आइए जानते हैं बालों के लिए इलायची कैसे फायदेमंद होती है.
बालों के लिए इलायची के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार इलायची में बालों की जड़ों को मजबूत करने वाले यौगिक पाये जाते हैं. इलायची का हर्बल ऑयल का इस्तेमाल झड़ते बालों की समस्या से बचाता है. इलायची एक प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल खाद्य पदार्थ है. इलायची के सेवन से बाल मजबूत होते हैं टूटना बंद हो जाता है.
बाल सबसे ज्यादा गंदगी की वजह से टूटते हैं. अगर आप डेली डाइट में इलायची का सेवन करते हैं तो बालों में गंदगी कम होती है. क्योंकि इलायची में फॉलिकल्स को मजबूत बनाने वाले तत्व पाये जाते हैं जो बालों को पोषण देते हैं.
जब बालों में रूखापन बढ़ता है तो उसके पोषण के लिए इलायची का सेवन करना चाहिए. इलायची में बालों को मजबूत करने के गुण पाए जाते हैं. डेली डाइट में इलायची की उचित मात्रा बालों के हेल्थ के लिए अच्छी होती है.
बालों के पोषण के साथ सफाई के लिए भी इलायची का उपयोग किया जा सकता है. इलायची का पेस्ट बनाकर नींबू के रस के साथ बालों में लगाने से डैंड्रफ और बालों का झड़ना बंद हो जाता है.
अगर आपके बाल बहुत तेजी से झड़ने लगे हैं तो आपको इलायची के पानी से बाल धोन चाहिए. इलायची के पानी को बनाने के लिए सबसे पहले इलायची को ठीक से पीस लें. इसे पानी में मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें. सुबह उठकर इस पानी से बालों की सफाई करें. बालों का झड़ना कम हो जाता है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.