हेयर फॉल रोकने के लिए चुकंदर का ऐसे करें इस्तेमाल

हेयर फॉल रोकने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल बेहतर घरेलू उपाय है. बालों का झड़ना रोकने के लिए चुकंदर का जूस पीने के साथ-साथ बालों में लगाना भी चाहिए. चुकंदर बालों में मेंहदी, हीना और दही के साथ लगाना चाहिए.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : February 6, 2020 4:19 PM IST

Hair fall home remedy: हेयर फॉल पर समय पर रोकथाम न की जाए तो हेयर लॉस हो जाता है. पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या सबसे ज्यादा होती है. बालों का झड़ना रोकने के लिए घरेलू उपायों (Home Remedy For Hair Fall) में चुकंदर सबसे कारगर होता है. बालों का झड़ना रोकने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल (Beetroot for hair fall) कैसे करना चाहिए इसकी जानकारी भी जरूरी है. आइए जानते हैं बालों का झड़ना रोकने के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें.

बालों का झड़ना रोकने के लिए चुकंदर का दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. एक तो यह है कि आपको डेली डाइट में चुकंदर को शामिल करना है. चुकंदर में आयरन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं. बादाम का उपयोग बालों की मजबूती के लिए कैसे करें ?

दूसरा तरीका है बालों की सफाई और जड़ों को मजबूत करने के लिए चुकंदर के जूस को बालों में लगाना. अब आइए जानते हैं चुकंदर जूस को बालों में कैसे लगाना चाहिए..

चुकंदर जूस बालों में कैसे इस्तेमाल करें

हेयर फॉल रोकने के लिए चुकंदर को आप दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. बालों में चुकंदर जूस को सीधे नहीं लगाना चाहिए. बालों को पोषण देने और जड़ों की ठीक से सफाई के लिए चुकंदर जूस का इन दो तरीकों से इस्तेमाल करें. बालों का सफेद होना इन 4 उपायों से रोक सकते हैं.

मेहंदी-चुकंदर हेयर मॉस्क 

सबसे आसान तरीका यह है कि चुकंदर जूस को हरी मेहंदी और आंवला चूर्ण के साथ मिलाकर हेयर मॉस्क बना लें. इस चुकंदर हेयर मास्क को सप्ताह में एक बार बालों में जरूर अप्लाई करें.

चुकंदर हेयर मास्क से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं. बालों का झड़ना और टूटना कम होता है. बालों की जड़ों की ठीक से सफाई होती है और डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है. आइब्रो के बाल बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका.

आयुर्वेदिक चुकंदर हेयर पैक

दूसरा तरीका है चुकंदर जूस में नींबू का रस, दही, आंवला और मेथी चूर्ण मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इस हेयर पैक को आप सप्ताह में 2 बार लगा सकते हैं. इस चुकंदर हेयर पैक से बालों का झड़ना कम होने लगता है.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source