
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 10, 2019 4:07 PM IST
haircare
सिर पर हेल्दी, शाइनी, स्ट्रॉन्ग और लहराते बाल हों, तो पूरी पर्सनालिटी में जान आ जाती है। हेल्दी और सिल्की बाल आपको और भी ज्यादा आकर्षक लुक देते हैं। हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल काले, घने और चमकदार हों, लेकिन बढ़ते प्रदूषण, बेतरतीब दिनचर्या, बालों की सही ढंग से देखभाल न करना, खानपान में लापरवाही आदि के कारण बाल कम उम्र में ही झड़ने लगते हैं। घने और मजबूत बाल (Hair Care Tips) पाने की ख्वाहिश है, तो आपको थोड़ी मेहनत भी करनी होगी। एक दिन में यदि 100 से भी अधिक बाल गिर रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपके बालों (Hair Care Tips) को भरपूर पोषण नहीं मिल रहा है।
1 बाल जड़ से मजबूत नहीं रहेंगे, तो गिरेंगे ही। बालों को जड़ों से मजबूत बनाए रखने के लिए रूसी की समस्या को दूर करनी होगी। रूसी कम करने के लिए शैंपू का इस्तेमाल कम करें। प्रतिदिन बालों में शैंपू करने से बचें। शैंपू करने के बाद स्कैल्प को अच्छी तरह से धोएं, ताकि शैंपू ना चिपका रहे। इससे भी रूसी की समस्या हो जाती है।
2 चाहती हैं आपके बाल कम उम्र में ही ना गिरें या सफेद ना हों, तो नेचुरल तरीकों को अपनाकर बालों को काला करने की कोशिश करें। इससे बालों को मजबूती भी मिलेगी। बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त हेयर कलरिंग प्रोडक्ट्स को अधिक लगाने से बाल टूटने के साथ ही सफेद भी होंगे। जड़ों से कमजोर होंगे।
3 गीले बालों को बांधने से बचें। इससे भी बाल टूटने लगते हैं। रात में बालों में तेल लगाकर सोने से बालों की जड़ें कमजोर होती हैं। सुबह बाल धोने से एक-दो घंटे पहले ही तेल लगाएं।
Hair Care Tips : बालों को स्ट्रॉन्ग और उसकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए आंवले का यूं करें इस्तेमाल
4 व्यायाम हर दिन करने से भी बालों का झड़ना कम होता है। आप शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं रहेंगे, तो बाल गिरेंगे ही। सक्रिय नहीं रहने से सिर और स्कैल्प में रक्त संचार कम होता है, जिसकी वजह से बाल उगने वाले छिद्रों को पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर होकर टूटने लगती हैं।
5 पानी पीने से भी बाल कम गिरते हैं। हर दो-तीन घंटे के अंतराल पर एक से दो गिलास पानी पिएं। पानी पीने से स्कैल्प में रक्त संचार सही बना रहता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं।
6 बालों को मजबूती देने के लिए विटामिन डी जरूरी है। विटामिन डी बालों के विकास में मदद करते हैं। शरीर में आयरन की कमी ना होने दें वरना इससे भी बालों के गिरने की समस्या बढ़ जाती है। धूप में बैठें। तनाव कम लें। तनाव दूर करने के लिए योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी चीजें खाएं। फलों और सब्जियों को भोजन में अधिक शामिल करें। जंक फूड, डिब्बा बंद आहार का सेवन कम करें।