
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 12, 2019 1:06 PM IST
इन तीन उपायों से पाएं काले, घने और मजबूत बाल। © Shutterstock
काले, लंबे, मजबूत और घने बाल हर महिला की ख्वाहिश होती है, पर आज बढ़ते प्रदूषण, धूम-मिट्टी, रूसी की समस्या, प्रॉपर डाइट ना लेने से बालों के गिरने की समस्या (Hair care) से लगभग सभी परेशान हैं। ऐसे में मजबूत और घने बाल अब पाना थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। आज के समय में हर किसी की एक ही समस्या बन चुकी है, बालों का टूटना-गिरना। इससे बाल ग्रोथ (Hair care) करने की बजाय रूखे और बेजान से दिखने लगते हैं। यदि आप भी टूटते बालों से परेशान हैं और चाहती हैं पहले की तरह घने बाल पाना, तो अपनाएं नीचे बताए गए इन तीन उपायों को।
अदरक में विटामिन्स के साथ मैग्नीशियम, कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को सुचारू रूप से चलानें में मदद करती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीबैक्टेरियल गुण शरीर के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभकारी हैं। इससे बालों में होने वाली खुजली और डैंड्रफ दूर होती है। अदरक का रस निकाल लें। इस रस को ऑलिव ऑयल या नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों में अच्छे से लगाकर मसाज करें। इसे 4 से 5 घंटों के लिए अपने बालों में लगा रहने दें। फिर बालों को ऐंटी-डैंड्रफ शैंपू से साफ कर लें। स्कैल्प में होने वाली खुजली तो दूर होगी है, साथ ही बालों के गिरने की समस्या भी खत्म हो जाएगी।
नींबू सेहत को दुरूस्त रखने के साथ ही त्वचा एवं बालों के लिए भी उपयोगी होते हैं। नींबू का रस बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होती है। ऐलोवेरा जेल के पेस्ट में नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं और अपने बालों में लगा लें। करीब 20 मिनट तक बालों में लगाने के बाद शैम्पू से धो लें। इससे आपके बालों की गंदगी खत्म हो जाएगी।
प्याज का रस बालों की हर समस्या को दूर करने का सबसे अच्छा औषधिय उपचार है। इसके अपयोग से बालों की खोई हुई चमक वापस आती है। प्याज के रस से आपके बालों को पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे आपके बाल फिर से निकलने शुरू हो जाते हैं। प्याज के जूस में ऑलिव ऑयल मिक्स करके बालों के जड़ों में लगाएं। ऐसा करने से आपके बाल सफेद नहीं होते।