Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बालों को प्राकृतिक खूबसूरती और मजबूती देने के लिए मेहंदी से बेहतर कुछ और नहीं। बावजूद लोग बालों को कोल करने के लिए बाजार में मिलने वाले हेयर कलर्स का यूज करते हैं। इससे उनके बाल मजबूत होने के बजाय डैमेज होने (Hair Care Tips in hindi) लगते हैं। हेयर कलर्स के इस्तेमाल से आप पल भर की खूबसूरती और आकर्षक बाल पा सकते हैं, लेकिन लंबी उम्र तक बालों को घना, साफ, स्ट्रॉन्ग, ग्रे हेयर कम करने के लिए मेहंदी से बेहतर कुछ और नहीं। अक्सर कुछ महिलाएं मेहंदी इस्तेमाल करते (Henna applying tips in hindi) वक्त कुछ गलतियां कर बैठती हैं। ऐसे में मेहंदी लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि मेहंदी लगाने का सही तरीका क्या है?
Hair Care Tips : बालों को देनी है लंबी उम्र, तो जरूर फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स
मेहंदी बालों में लंबे समय तक रहती है। अगर कोई मेहंदी के इस्तेमाल (Henna applying tips in hindi) के साथ हाइलाइट, केराटिन आदि करवाती हैं, तो इससे बालों में कभी भी अच्छा रिजल्ट नहीं आता। बालों की तीन लेयर होती है, जो क्यूटिकल (cuticle), कोर्टेक्स, मेड्यूला (medulla) हैं। मेहंदी हमारे बालों के पहले लेयर पर कोटिंग का काम करती है। जो महिलाएं साल में 10 बार भी मेहंदी लगाती हैं, उनके बालों में 6-7 कोटिंग रह ही जाती है। ऐसे में इन बालों पर कोई भी केमिकल वर्क नहीं हो पाता और यदि होता भी है तो उसका रिजल्ट अच्छा नहीं आता, जिससे बालों को नुकसान (Hair Care Tips in hindi) पहुंचता है।
- अगर आप मेहंदी का इस्तेमाल (Henna applying tips in hindi) करना चाहती हैं तो बाजार में मिलने वाली मेहंदी की बजाय पत्तों वाली मेहंदी का ही इस्तेमाल करें।
- ताजी मेहंदी के पत्तियों को पीस कर बालों में लगाने से ठंडक का एहसास मिलता है। यह आपके बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
- अगर आपको भविष्य में बालों पर एक्सपेरिमेंट करना है तो आप मेहंदी न लगाएं।
Monsoon Hair care : यूं रखें बारिश के मौसम में अपने बालों को हेल्दी और स्ट्रॉन्ग
- कभी भी मेहंदी को बालों में 30 मिनट से ज्यादा न रखें। हाथों पर मेहंदी लगाने से पहले सरसों के तेल जरूर लगाएं।
- अगर मेहंदी लगाने के बाद आपके शरीर के हिस्सों पर छाले पड़ जाएं या कोई अन्य नुकसान हो, तो उसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने के बाद उस पर नारियल का लेप लगा लें और उससे शरीर के उस हिस्से की अच्छी तरह से मालिश करें, जहां इस तरह की तकलीफ हो। कभी भी लोकल और सस्ती मेहंदी ना खरीदें वरना बालों को नुकसान पहुंच सकता है।