Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
guava soup benefits: आजकल लोगों की जीवनशैली काफी खराब हो गई है और शारीरिक गतिविधियां कम होने व सही डाइट न लेने की वजह से लोगों को अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है। आपको या फिर आपके परिवार में किसी न किसी को कब्ज की शिकायत जरूर होगी। वैसे तो कब्ज को दूर करने के लिए कई प्रकार के सिरप व दवाएं मौजूद हैं, जो काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं। लेकिन देखा गया है कि जब तक इन दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, ये सिर्फ तब तक ही काम करते हैं और इन्हें लेना बंद करने के कुछ दिन बाद ही फिर से कब्ज होने लगती है। लेकिन आज भी लोग कई ऐसे घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, जिनकी मदद से कब्ज से लंबे समय तक छुटकारा पाया जा सकता है। इन्हीं में से एक है अमरूद से बनने वाला खास तरह का सूप जिसकी मदद से कब्ज तो दूर होगी ही साथ ही इससे सेहत को अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। इस आर्टिकल में जानें कब्ज दूर करने के लिए अमरूद के सूप के फायदे और इसे बनाने का सही तरीका
अगर आप भी कब्ज से परेशान है और अलग-अलग दवाएं लेकर थक चुके हैं, तो आपको एक बार यह 100 प्रतिशत देसी और प्राकृतिक नुस्खा अपनाना चाहिए। यह कब्ज को तो दूर करता ही है, साथ ही साथ सबसे खास बात यह है कि इससे स्वास्थ्य को कोई नुकसान नहीं होता है। दरअसल अमरूद में डाइटरी फाइबर को खूब मात्रा में पाया जाता ही है, साथ ही साथ इसका सूप बनाकर पीने से यह एक नेचुरल लैक्सेटिव (रेचक) के रूप में काम करता है, जिससे कब्ज पूरी तरह से खत्म हो जाती है।
कब्ज को दूर करने के साथ-साथ अमरूद का सूप पीने से स्वास्थ्य को अन्य कई फायदे मिलते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं -
वैसे तो अमरूद का सूप सिर्फ अमरूद और पानी से भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसे और ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए इसमें अन्य सामग्री भी मिलाई जा सकती है। चलिए जानते हैं अमरूद का सूप बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है -
अब इसे आंच से उतार दें और ठंडा होने दें। आप हल्के गर्म सूप का चम्मच के साथ धीरे-धीरे सेवन कर सकते हैं। अमरूद के सूप का सेवन शाम के समय करना ज्यादा अच्छा रहता है, जिससे सुबह के समय पेट साफ करने में मदद मिलती है।