
Also Read
Green vegetables juice for weight loss: कुछ लोग अपनी बॉडी के वजन को कम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, लेकिन फिर भी वजन कम नहीं हो पाता है। दरअसल आजकल खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट के कारण लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है और फिर उसे कम करना मुश्किल हो जाता है। वैसे तो वजन कम करने के कई अलग-अलग तरीके मौजूद हैं और वे बेहतर तरीके से काम भी करते हैं, जैसे डाइटिंग, एक्सरसाइज, योगा और अन्य शारीरिक गतिविधियां आदि। लेकिन इन सभी वेट लॉस तकनीकों को अपनाने के लिए खूब टाइम होना भी जरूरी है, जो आजकल बहुत ही कम लोगों को पास होता है। यही कारण है कि काम की कमी के कारण या तो हम इन वेट लॉस तकनीकों को बीच में ही छोड़ देते हैं या फिर पूरी तरह से कर नहीं पाते हैं। लेकिन वेट लॉस के कुछ अन्य तरीके भी हैं, जिनकी मदद से शरीर के वजन को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास ग्रीन जूस के बारे में बताने वाले हैं, जिसे तैयार करना बहुत आसान होने के साथ-साथ यह वेट लॉस करने में बेहद फायदेमंद भी है।
यदि आप भी अपने शरीर के वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा तरीका हो सकता है। यह जूस खास हरी सब्जियों से तैयार किया जाता है, जो वजन कम करने में खास प्रभावी तरीके से काम करती हैं। हरी सब्जियां विटामिन व मिनरल्स आदि से भरपूर होती हैं और इनमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में पाई जाती हैं, जो वजन कम करने में काफी मददगार रहती हैं।
हरी सब्जियों से तैयार यह खास हरा जूस आमतौर पर लौकी, तोरई और करेले के जूस से तैयार किया जाता है। इन सब्जियों को अच्छे पाचन और वेट लॉस बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इन सब्जियों का जूस थोड़ा स्वाद में थोड़ा कड़वा हो सकता है, इसलिए इसे आमतौर पर किसी फ्रूट के जूस के साथ मिलाकर सेवन किया जाता है या फिर इसमें नींबू का रस डाला जाता है।
ग्रीन वेजिटेबल्स से बना यह जूस बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले तोरई, लौकी और करेले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ग्राइंडर में डालें। आधा गिलास इसमें में पानी डालें और अच्छे से ग्राइंड कर लें। अब ग्राइंड करने के बाद साफ कपड़े की मदद से इसे अच्छे से निचोड़ कर पानी को किसी गिलास में डाल लें। इसमें एक नींबू का रस मिलाएं और सेवन करें। यदि इसका स्वाद कड़वा लग रहा है, तो इसे अनार, अनानास या संतरे के जूस के साथ मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि इस जूस में विटामिन और मिनरल्स तो खूब मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है, जो वजन कम करने में काफी काम आती है। इसके अलावा जो लोग नियमित रूप से इन सब्जियों के जूस का सेवन करते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म काफी मजबूत रहता है जो शरीर का वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी होता है।