Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हाई यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है सर्दियों में खाई जाने वाली ये हरी चटनी, रेसिपी भी बड़ी आसान

Uric acid tips: शरीर में यूरिक एसिड के बढ़े हुए स्तर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि डाइट में कुछ बदलाव व घरेलू नुस्खे भी काफी प्रभावी रूप से काम करते हैं और जिनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

हाई यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए बेस्ट है सर्दियों में खाई जाने वाली ये हरी चटनी, रेसिपी भी बड़ी आसान

Written by Mukesh Sharma |Published : December 19, 2023 9:41 AM IST

Green chutney to lower uric acid: हाई यूरिक एसिड शरीर में तीव्र दर्द पैदा करने वाली हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसके कारण ज्यादातर शरीर के जोड़ों में ही दर्द होता है। देखा गया है आजकल लोगों को अनहेल्दी डाइट लेने की आदत पड़ गई है और जीवनशैली भी लोगों की लगातार खराब होती जा रही है। यही कारण है कि शरीर में यूरिक एसिड लेवल बढ़ने के मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि, सिर्फ खराब डाइट व जीवनशैली नहीं बल्कि कई प्रकार की बीमारियां व आपके द्वारा ली जा रही कुछ प्रकार की दवाएं भी हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ा सकती हैं। हाई यूरिक एसिड के दौरान दर्द तीव्र हो सकता है और इसलिए जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू नुस्खे भी हो सकते हैं, जिनकी मदद यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल रखा जा सकता है। इन्हीं घरेलू नुस्खों में ये खास हरी चटनी भी शामिल है, जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है। अगर आपको या परिवार में किसी को हाई यूरिक एसिड की समस्या है, तो इस लेख में दी गई जानकारी आपके काफी काम आ सकती है (How to lower high uric acid level)

यूरिक एसिड की दुश्मन ये हरी चटनी

जो लोग हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, उनके लिए धनिया की चटनी बेहद फायदेमंद हो सकती है। धनिए के पत्तों में खास तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करती है। साथ ही धनिया के पत्तों में यूरिन की मात्रा बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

धनिया की चटनी की रेसिपी

धनिया के पत्तों को खाने का सबसे सही तरीका धनिया की चटनी ही है, जो सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि आपको यूरिक एसिड की समस्या से बचाने में भी मदद करती है। धनिया की चटनी बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसमें आप अपने स्वाद के अनुसार प्याज, लहसुन और कुछ मात्रा में टमाटर भी मिला सकते हैं। धनिया की चटनी का सेवन आप सुबह और दोपहर के खाने के साथ कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

डॉक्टर की सलाह जरूरी

यूरिक एसिड एक तीव्र दर्द पैदा करने वाली बीमारी है और इसलिए अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है। इसमें कोई शक नहीं है कि अपनी डाइट में सुधार लाकर और कुछ सामान्य घरेलू नुस्खे अपनाकर बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ आपको नियमित रूप डॉक्टर से सलाह लेते रहना भी चाहिए और डॉक्टर द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।