
... Read More
Written By: Anshumala | Published : March 31, 2020 11:33 AM IST
Gray Hair Care : लॉकडाउन में एक्ट्रेस सीमा मिश्रा नहीं करा पा रही हैं अधपके बालों को काला, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय।
कोरोनावायरस की कड़ी को तोड़ने के लिए देशभर में 21 दिनों की तालाबंदी की गई है। ऐसे में अधिकांश दुकानें बंद हैं और इसी के चलते 'संतोषी मां : सुनाएं व्रत कथाएं' की अभिनेत्री सीमा मिश्रा अपने बालों को कलर नहीं करवा पा रही हैं। उनका कहना है कि चूंकि सैलॉन या पार्लर इस वक्त बंद हैं, इसलिए वह अपने बालों को रंगवाने में असमर्थ हैं। हालांकि, लोग उनके अधपके बालों (Gray Hair Care Tips) को देखें, इससे उन्हें बिल्कुल भी कोई ऐतराज नहीं है।
उन्होंने इस बारे में कहा, "मेरे कई सारे अधपके बाल हैं और फिलहाल मैं इन्हें कलर नहीं करवा पा रही हूं, क्योंकि सैलॉन बंद हैं। असल में मैं इस वक्त का लुफ्त उठा रही हूं, जहां मुझे किसी भी काम के लिए हड़बड़ाहट में सैलॉन में नहीं जाना पड़ रहा है। मुझे मेरे अधपके बालों को दिखाने में कोई दिक्कत नहीं है।"
उन्होंने कहा, "21 दिनों की यह तालाबंदी एक गंभीर मुद्दा है। मैं खुश हूं कि मैं सुरक्षित हूं और इसके लिए मैं आभारी हूं।"
Daily Health Tips : सफेद होते बालों की समस्या दूर करेगा केसर, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आप भी एक्ट्रेस सीमा मिश्रा की तरह घर पर ब्यूटी पार्लर बंद होने के कारण अपने सफेद बालों को कलर नहीं करवा पा रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी अपने अधपके या सफेद बालों (Gray Hair Home Remedies) को फिर से काला कर सकते हैं।
सफेद बालों का इलाज है काली मिर्च। इसका पाउडर बना लें। चाहें तो काली मिर्च के कुछ दानों को पानी में उबालें। शैम्पू करने के बाद अंत में इस पानी से बालों को धो लें। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से सफेद बाल फिर से काले होने लगेंगे।
करी पत्ता से भी बालों को सफेद होने से आप बचा सकते हैं। बालों के लिए करी पत्ता अच्छा होता है। करी पत्ते को पानी में दो-तीन घंटे के लिए रख दें। इसी पानी से आप अपने बालों को साफ करें। करी पत्ता का रस निकालकर, उसमें नारियल तेल डाल दें। इसे बालों में लगाएं, लाभ होगा।
आंवले का भी बालों में वर्षों से इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी चटनी ही नहीं, कच्चा भी खाएंगे तो सफेद बालों की समस्या नहीं होगी। बालों में जब आप मेहंदी लगाएं, तो उसमें आंवला का पेस्ट भी मिला दें। इस पेस्ट को बालों में लगाने से बाल सफेद होना बंद हो जाएंगे। आंवले के रस को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से भी लाभ होता है।
प्याज भी सफेद बालों का इलाज करती है। अपने बालों में प्याज का पेस्ट लगाएं। ऐसा एक महीने तक करें, आपके सफेद बाल काले होने लगेंगे। बालों का गिरना-झड़ना भी बंद हो जाएगा। रूसी का भी सिर से सफाया हो जाएगा।
इनपुट: (आईएएनएस हिंदी)