Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

वजन कम करने से लेकर दर्द दूर करने तक बड़े काम का है अदरक जूस वाटर, खाली पेट करें सेवन

हर भारतीय रसोई में मिलने वाले अदरक में न सिर्फ सूजनरोधी गुण होते हैं, बल्कि इसमें 400 से भी ज्यादा ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं।

वजन कम करने से लेकर दर्द दूर करने तक बड़े काम का है अदरक जूस वाटर, खाली पेट करें सेवन

Written by Atul Modi |Updated : January 26, 2024 7:01 AM IST

जिंदगी को बेहतर बनाने के चक्कर में लोग अब इतने बिजी रहने लगे हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। न ही वे एक्सरसाइज-योग के लिए समय निकाल पाते हैं, न ही समय पर भोजन कर पाते हैं। अक्सर टेंशन और चिंताओं के कारण अधिकांश लोग अनिद्रा के भी शिकार रहते हैं, ऐसे में पूरी दिनचर्या ही प्रभावित होती है। इसी बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का नतीजा है कि लोग अब कम उम्र में ही कई गंभीर बीमारियों के शिकार होने लगे हैं। इन सभी परेशानियों से बचने का एक आसान तरीका है ‘अदरक’। हर भारतीय रसोई में मिलने वाले अदरक में न सिर्फ सूजनरोधी गुण होते हैं, बल्कि इसमें 400 से भी ज्यादा ऐसे प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीना सेहत के लिए ‘अमृत’ के समान माना गया है।

इसलिए फायदेमंद है अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक यौगिक होता है। यह पाचन प्रक्रिया को बढ़ाता है, जिससे भोजन जल्दी पचता है। इसी के साथ अदरक कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। यह आंतों की सूजन को कम करने में भी मददगार होता है। इस शक्तिशाली जड़ के सेवन से गठिया और मांसपेशियों का दर्द भी कम होता है। अदरक एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, यह ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करने में मददगार होता है। अनिद्रा की परेशानी भी इससे दूर होती है। यह शरीर की कोशिकाओं की क्षति को भी कम करता है।

खाली पेट अदरक का जूस पीने के फायदे

भोजन में अदरक डालने के साथ ही सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद रहता है। हालांकि यह जूस आपको गिलास भर कर नहीं पीना है, इसकी दो चम्मच ही काफी हैं।

Also Read

More News

1. मजबूत होगा पाचन

सुबह के समय खाली पेट अदरक के रस का सेवन करने से पाचन एंजाइमों का उत्पादन तेज होता है। जिससे आपकी पाचन क्रिया ठीक होती है। यह आपको अपच, कब्ज, पेट की सूजन जैसी कई समस्याओं से राहत दिलाएगा।

2. बढ़ती है इम्यूनिटी

अदरक में कई एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से आप कई संक्रमणों और बीमारियों से बचे रहते हैं।

3. वेट लॉस में मददगार

अदरक का जूस वेट लॉस जर्नी में आपका मददगार बन सकता है। इसे पीने से आपका मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, जिससे शरीर में वसा नहीं जमती। यह आपकी भूख को नियंत्रित रखता है।

4. ब्लड शुगर करेगा कंट्रोल

बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव के कारण लोग कम उम्र में ही डायबिटीज का शिकार होने लगे हैं। इस समस्या से अदरक का जूस आपको राहत दिला सकता है। कई शोध बताते हैं कि अदरक ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। सुबह खाली पेट अदरक का जूस पीने से डायबिटीज होने का खतरा कम होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. गठिया, जोड़ों का दर्द होगा कम

गठिया और जोड़ों के दर्द से अदरक का जूस आपको राहत दिला सकता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे शरीर की पुरानी सूजन, दर्द आदि कम होते हैं। यह आपकी कई पुरानी परेशानियों को दूर कर सकता है।

About the Author

... Read More